गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज की नेटवर्थ में इस साल 5.54 अरब डॉलर की गिरावट आई है। वह 263 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उनके जोड़ीदार सर्गेइ ब्रिन ने इस साल 5.08 अरब डॉलर की नेटवर्थ गंवाई है। वह 245 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया में तीसरे नंबर पर हैं। फेसबुक के फाउंडर मार्क जकरबर्ग की नेटवर्थ इस साल 6.86 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 226 अरब डॉलर रह गई है। ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस 27.8 अरब डॉलर गंवाकर 225 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ पांचवें नंबर पर हैं।
डोनाल्ड ट्रंप की कृपा से एलन मस्क ने बना दिया कमाई का रेकॉर्ड, टॉप 10 अमीरों ने कमाए $140 अरब
सबसे ज्यादा नुकसान?
ओरेकल के फाउंडर लैरी एलिसन की नेटवर्थ में इस साल सबसे ज्यादा 34.8 अरब डॉलर की गिरावट आई है। वह 213 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। फ्रांसीसी बिजनेसमैन बर्नार्ड आरनॉल्ट की नेटवर्थ में इस साल 34.2 अरब डॉलर की गिरावट आई है। वह 174 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया में सातवें नंबर पर हैं।
दुनिया के सबसे रईस परिवारों में शामिल वॉल्टन परिवार के तीन सदस्य अब दुनिया के टॉप 10 रईसों में शामिल हो गए हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में काफी इजाफा हुआ है। जिम वॉल्टन की नेटवर्थ 21.3 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 158 अरब डॉलर पहुंच गई है जबकि रॉब वॉल्टन की नेटवर्थ में 20.7 अरब डॉलर की तेजी आई है। वह 154 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में आठवें नंबर पर हैं। उनकी बहन एलिस वॉल्टन की नेटवर्थ इस साल 21 अरब डॉलर बढ़ी है और वह 154 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 10वें नंबर पर हैं। वॉलमार्ट में वॉल्टन परिवार की 47% हिस्सेदारी है। वॉलमार्ट की स्थापना साल 1962 में सैम वॉल्टन ने की थी।
₹13,74,13,60,35,000 स्वाहा… ChatGPT के लिए बोली लगाने वाले एलन मस्क को तगड़ा झटका
अंबानी-अडानी का हाल
भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में इस साल 11.3 अरब डॉलर की गिरावट आई है। देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन 96.4 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 18वें नंबर पर हैं। अडानी ग्रुप की चेयरमैन गौतम अडानी 81.7 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में 21वें नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 2.8 अरब डॉलर की गिरावट आई है।












