1.5 ट्रिलियन डॉलर की वैल्यूएशन पर कंपनी में मस्क की हिस्सेदारी की वैल्यू 625 अरब डॉलर होगी। इससे उनकी कुल नेटवर्थ 1,000 अरब डॉलर यानी एक ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच जाएगी। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक मस्क की नेटवर्थ अभी 677 अरब डॉलर है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 57.2 अरब डॉलर की तेजी आई है। माना जा रहा है कि स्पेसएक्स आईपीओ से जुटाई गई कुछ रकम का इस्तेमाल स्पेस-आधारित डेटा सेंटर विकसित करने में करेगी। इसमें उन्हें चलाने के लिए जरूरी चिप्स खरीदना भी शामिल है।
दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क को मिली बड़ी जीत, 139 अरब डॉलर का है मामला
कब आएगा आईपीओ?
रिपोर्ट के मुताबिक स्पेसएक्स के सीएफओ ब्रेट जॉनसन पिछले साल दिसंबर से ही इस बारे में पुराने निवेशकों से बात कर रहे हैं। वह जून 2026 तक IPO लाने की संभावना तलाश रहे हैं। जून का महीना इसलिए चुना जा रहा है क्योंकि 28 जून को एलन मस्क का जन्मदिन होता है। बैंक ऑफ अमेरिका, गोल्डमैन सैश, जेपी मॉर्गन चेज और मॉर्गन स्टेनली इस बड़े आईपीओ को लीड कर सकते हैं। स्पेसएक्स रॉकेट और सैटेलाइट बनाती है।
स्पेसएक्स के आईपीओ की राह तेज होने की एक बड़ी वजह तेजी से बढ़ रही स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस है। इसमें डायरेक्ट-टू-मोबाइल बिजनेस की संभावना भी शामिल है। साथ ही चांद और मंगल ग्रह के लिए स्टारशिप रॉकेट का विकास भी एक अहम कारण है। 2025 में कंपनी का रेवेन्यू करीब 15 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। यह 2026 में बढ़कर 22 अरब से 24 अरब डॉलर के बीच हो सकता है। इसमें ज्यादातर कमाई स्टारलिंक से होगी।













