एल्विश यादव और ईशा मालवीय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर गाने को शेयर करते हुए लिखा, हरियाणा से हॉलीवुड तक, रुक्का राव साब का बाजे। #जस्टिनबीबर का पूरा म्यूजिक वीडियो अब रिलीज हो गया है! इसके बाद से ही उनके फैंस के बीच हलचल मच गई।
एल्विश यादव का गाना ‘जस्टिन बीबर’
गाने की बात करें, तो हरियाणवी गाना ‘जस्टिन बीबर’ यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में बना हुआ है। इसे रिलीज हुए 24 घंटे ही हुए हैं और इस पर अब तक 38 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं। ईशा और एल्विश गाने में बिल्कुल अलग अवतार में भी नजर आ रहे हैं।
प्रिंस नरूला से विवाद का भी हिंट
हालांकि, लोगों ने गाने में ‘बोलेरो’ के आने को तुरंत पकड़ लिया। उन्हें लगा कि ये एल्विश यादव और प्रिंस नरूला के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद से जुड़ा है। उनका गाना फैंस के बीच एक विवाद का मुद्दा बना हुआ है, और गाने में इस शब्द ने इसे और हवा दे दी है।
एल्विश के बारे में बोलीं ईशा
इससे पहले, ईशा ने मिड-डे से एल्विश के साथ ‘लाफ्टर शेफ्स’ में अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा था, ‘एल्विश के साथ खाना बनाना सच में आराम है। वह शांत और आत्मविश्वास के साथ किचन में आते हैं, जैसे उन्होंने पहले से ही पूरी डिश की कल्पना कर रखी हो। दूसरी ओर, मैं यह समझने की कोशिश करती हूं कि असल में प्लान क्या है। मैं यह नहीं कहूंगी कि मुझ पर कोई दबाव नहीं है। वह एक विनर हैं – लोग उनसे उम्मीदें रखते हैं, और कहीं न कहीं आप नहीं चाहते कि आपकी वजह से गति धीमी हो जाए।’
‘जस्टिन बीबर’ गाने में एल्विश का रैप
‘जस्टिन बीबर’ के इस गाने में रैप के कुछ पार्ट एल्विश ने खुद गाए हैं, और संगीत ओजी संधू ने तैयार किया है। अनु अमानत ने इसे अपनी आवाज दी है। इस म्यूजिक वीडियो में एल्विश के साथ ईशा मालवीय नजर आ रही हैं और इसे फ्लेम म्यूजिक और नितेश उजोली ने बनाया है।













