‘हाउस ऑफ लव’ में कंटेस्टेंट्स पहले से ही कई मुश्किल पलों का सामना कर रहे हैं, जिनमें वाइल्ड कार्ड एंट्री, एलिमिनेशन और चुनौती भरे टास्क शामिल हैं। लैप डांस राउंड, आइस क्यूब टास्क और मड चैलेंज जैसी चुनौतियों ने सबका ध्यान खींचा है। हालांकि, इन टास्क को लेकर ऑनलाइन बहस भी छिड़ गई है, और कई लोग सोशल मीडिया पर इसके फॉर्मेट की आलोचना कर रहे हैं। कई दर्शकों ने रियलिटी डेटिंग फॉर्मेट के लिए इन टास्क को अनुचित और अनावश्यक बताया है।
‘ एंगेज्ड सीजन 2 ‘ की हो रही आलोचना
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने शो को बहुत ज्यादा बोल्ड बताया, जबकि कुछ ने इस तरह के रियलिटी शो पर सवाल उठाए। शुरुआती टास्क में से एक में, महिलाओं को घर में मौजूद उस कंटेस्टेंट पर कीचड़ लगाना था जिसे वे नकली समझती थीं। बाद में लड़कों को उनके ऊपर से कीचड़ साफ करने के लिए कहा गया। इस टास्क पर ऑनलाइन काफी प्रतिक्रियाएं आईं, एक यूजर ने X पर लिखा, ‘एंगेज्ड सीजन 2 में यह किस तरह का टास्क है?’
लड़के की गोद में लैप डांस, लोग बोले- डिजिटल कोठा
एक और सेगमेंट जिसने सबका ध्यान खींचा, वह था लैप डांस चैलेंज। होस्ट जिया ने कंटेस्टेंट दिपांगना दास को बिस्वजीत घोष के लिए लैप डांस करने को कहा। परफॉर्मेंस का एक वीडियो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। JioHotstar पर एपिसोड प्रसारित होने के बाद, Engaged Season 2 को ऑनलाइन जमकर ट्रोल किया गया। एक यूजर ने ट्वीट किया, ‘ये कैसा ठरकी शो चल रहा है, आ थू’, इसके बाद गुस्से वाले इमोजी लगाए, जबकि दूसरे ने लिखा, ‘कोठे के लिए जीबी रोड जाने की जरूरत नहीं, आजकल हमारे पास डिजिटल कोठे हैं। इनके घर वाले कुछ नहीं बोलते क्या?’
लड़के को लड़की के शरीर पर रगड़नी थी बर्फ
एक चुनौती में, मेल कंटेस्टेंट्स को अपने मुंह में बर्फ रखकर उसे एक लेडी के शरीर पर घुमाना था। इस टास्क पर ऑनलाइन तीखी प्रतिक्रियाएं आईं, जिनमें से एक यूजर ने केवल ईwwww लिखा।
‘एंगेज्ड सीजन 2’ के 10 कंटेस्टेंट्स
फिलहाल, ‘एंगेज्ड सीजन 2’ में 10 कंटेस्टेंट्स हैं: अंश कुकरेजा, देव करण, विश्वजीत घोष, कृति वर्मा, हिमांशी शर्मा, आचमन शर्मा, दीपांगना दास, इरम सैय्यद, उन्नति पटवाल और मन्नत कुल्हारिया। इनके अलावा, शो में तीन वाइल्ड कार्ड्स निखिल मलिक, देवांशी शर्मा और यशपाल सिंह भी हैं।













