• Sports
  • एसए20 के इतिहास का सबसे महंगा ओवर, जॉनी बेयरस्टो ने केशव महाराज को भूत बना दिया

    सेंचुरियन: इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो अपने करियर के आखिरी पड़ाव में हैं। 2024 के बाद से उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला है। इसके साथ ही वह आईपीएल ऑक्शन में भी अनसोल्ड रहे। हालांकि इसके बाद भी साउथ अफ्रीका की लीग एसए20 में बेयरस्टो का जलवा देखने को मिला। वह लीग


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 6, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    सेंचुरियन: इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो अपने करियर के आखिरी पड़ाव में हैं। 2024 के बाद से उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला है। इसके साथ ही वह आईपीएल ऑक्शन में भी अनसोल्ड रहे। हालांकि इसके बाद भी साउथ अफ्रीका की लीग एसए20 में बेयरस्टो का जलवा देखने को मिला। वह लीग के इतिहास में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

    बेयरस्टो ने महाराज को 34 रन कूटे

    जॉनी बेयरस्टो ने सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए खेलते हुए प्रिटोरिया कैपिटल्स के खिलाफ एक ओवर में 34 रन ठोक दिए। पारी के इस 12वें ओवर में 5 छक्के और एक चौका शामिल था। यह ओवर स्टार स्पिनर केशव महाराज ने डाला था। पहली गेंद शॉट थी और इसे बेयरस्टो ने मिड विकेट पर छक्के के लिए भेजा। दूसरे दिन को काउ कॉर्नर पर 92 मीटर दूर भेज दिया। तीसरी गेंद मिड विकेट पर छक्के के लिए गई। चौथी गेंद को स्वीप करके बेयरस्टो ने चौका लगाया।

    ओवर की 5वीं गेंद केशव महाराज ने आगे डाली। बेयरस्टो ने इसे लॉन्ग ऑफ के ऊपर से बाउंड्री के पार भेज दिया। गेंदबाज के सिर के ऊपर से उन्होंने आखिरी गेंद पर छक्का लगाया। इस तरह ओवर में कुल 34 रन बन गए। महाराज कैपिटल्स की कप्तानी भी कर रहे हैं।

    सनराइजर्स को 10 विकेट से जीत मिली

    एसए20 के इस 14वें मुकाबले को सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने 10 विकेट से अपने नाम किया। पहले खेलते हुए प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 7 विकेट पर 176 रन बनाए। एनरिच नॉर्तजे ने 3 विकेट लिए। 14.2 ओवर में सनराइजर्स ने बिना विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया। क्विंटन डिकॉक ने नाबाद 79 जबकि जॉनी बेयरस्टो 85 रन बनाए। 45 गेंदों की पारी में बेयरस्टो ने 8 चौके और 6 छक्के मारे। डिकॉक ने 41 गेंद पर 5 चौके और 6 छक्के मारे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।