• Sports
  • ऑस्ट्रेलिया के हारने पर पाकिस्तानी दिग्गज देख रहा था टॉप 4 के सपने, आकाश चोपड़ा ने क्लास लगा दी

    नई दिल्ली: सह मेजबान श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मुकाबला बीते सोमवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को एक बार फिर करारी हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका ने 8 विकेट से ऑस्ट्रेलिया को रौंद दिया। इस हार के साथ 2021


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 17, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: सह मेजबान श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मुकाबला बीते सोमवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को एक बार फिर करारी हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका ने 8 विकेट से ऑस्ट्रेलिया को रौंद दिया। इस हार के साथ 2021 टी20 वर्ल्ड कप विनर टीम ऑस्ट्रेलिया के सुपर 8 में पहुंचने के चांस लगभग खत्म हो गए हैं। इससे पहले जिम्बाब्वे ने भी ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। हालांकि ऑस्ट्रेलिया की हार में पाकिस्तानी दिग्गज मोहम्मद यूसुफ टॉप 4 के सपने देखने लगे। इसपर उनको भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने आड़े हाथ ले लिया।

    आकाश चोपड़ा ने मोहम्मद यूसुफ को क्या कहा?

    पाकिस्तान के महान बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ ने एक्स पर अपने ऑफीशियल अकाउंट से ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘ऑस्ट्रेलिया का जल्दी बाहर निकना टी20 वर्ल्ड कप को कड़वा स्वाद देकर जाएगा। पाकिस्तान के अब टॉप 4 में पहुंचने के अच्छे चांस हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि हम कल के मैच से कुछ सीखेंगे और पॉजिटिव माइंड सेट और सही टीम कॉम्बिनेशन के साथ आगे बढ़ेंगे।’

    उनके इस ट्वीट पर भारत के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा कमेंट करते हैं। आकाश कहते हैं, ‘पाकिस्तान के सुपर 4 में पहुंचने के चांस से ऑस्ट्रेलिया को क्या करना है? ऑस्ट्रेलिया कभी भी पाकिस्तान के ग्रुप में नहीं होने वाला था। जिम्बाब्वे भारत के ग्रुप में होगा पाकिस्तान नहीं।’

    ऑस्ट्रेलिया अगर सुपर 8 की रेस से बाहर हो जाता है तो जिम्बाब्वे सुपर 8 में भारत के ग्रुप में जाएगा। अगर पाकिस्तान सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करता है तो उनके ग्रुप में श्रीलंका होगा।

    भारत से मिली करारी शिकस्त

    टीम इंडिया ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान की धज्जियां उड़ा दी। पाकिस्तान को जलील करते हुए भारत ने 61 रन से मुकाबला जीत लिया। इसी के साथ अब पाकिस्तान पर भी सुपर 8 से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। पाकिस्तान को अगर सुपर 8 में जगह बनानी है तो नामीबिया को हराना होगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।