• National
  • ओमान के पास पहली बार हॉर्मुज खाड़ी में तेल टैंकर पर ड्रोन हमला, 15 भारतीय नागरिक थे सवार

    नई दिल्ली: तेहरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले के बाद मिडिल ईस्ट में बेहद तनाव का माहौल है। ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिकी सेना के बेस को टारगेट किया है। इस बीच रविवार को ओमान के मुसंदम प्रायद्वीप के पास हॉर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे पलाऊ के झंडे वाले एक


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 1, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: तेहरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले के बाद मिडिल ईस्ट में बेहद तनाव का माहौल है। ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिकी सेना के बेस को टारगेट किया है। इस बीच रविवार को ओमान के मुसंदम प्रायद्वीप के पास हॉर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे पलाऊ के झंडे वाले एक तेल टैंकर पर ड्रोन हमला किया गया, इसमें चार लोग घायल हुए हैं।

    ईरान द्वारा तेल टैंकर पर किए गए ड्रोन अटैक के बाद स्काइलाइट टैंकर पर सवार सभी 20 चालक दल के सदस्यों को ओमान की मैरीटाइम सिक्योरिटी ने सुरक्षित निकाल लिया है। इसमें 15 भारतीय नागरिक शामिल हैं। 5 ईरानी नागरिक भी चालक दल का हिस्सा थे, इसमें से 4 लोगों के घाल होने की पुष्टि हुई है।

    ओमान के नेवी ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन

    यह रेस्क्यू ऑपरेशन रॉयल नेवी ऑफ ओमान और अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा चलाया गया। तेज कार्रवाई के कारण सभी चालक दल को समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया। घायलों का इलाज जारी है। यह घटना ओमान के व्यापारिक बंदरगाह दुक्म के आसपास हाल में हुए ड्रोन हमलों के बाद हुई है। क्षेत्र में बढ़ते सैन्य टकराव के बीच यह पहली बार है जब ओमान के नजदीक किसी जहाज को निशाना बनाया गया है।

    जहाज पर किसने किया हमला?

    अधिकारियों ने कहा कि यह साफ नहीं हो पाया है कि जहाज पर किसने हमला किया। हालांकि, यह घटना ऐसे समय हुई है जब अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमले शुरू किए जाने के बाद से ईरान रेडियो संदेशों के जरिए जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों को धमकियां दे रहा है।

    भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

    वर्तमान हालात को देखते हुए भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर अपने नागरिकों को सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी है। कतर, तेल अवीव दूतावास और फिलिस्तीन में मौजूद प्रतिनिधि कार्यालय की ओर से जरूरी दिशानिर्देश के साथ ही कुछ इमरजेंसी नंबर भी जारी किए गए हैं। अपील की गई है कि लोग सुरक्षित जगहों पर रहें, स्थानीय खबरों पर नजर बनाए रखें और भारतीय दूतावास के संपर्क में रहें।

    भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे पूरा ध्यान रखें और दूतावास और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें । दूतावास ने अलग-अलग देशों के लिए अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं और कहा है कि ये सभी 24 घंटे मदद के लिए तैयार रहेंगे। कतर में रह रहे भारतीयों के लिए 00974-55647502 नंबर जारी किया है और ईमेल आईडी सीओएनएसडॉटदोहाएटएमईएडॉटजीओवीडॉटइन पर संपर्क साधने को कहा है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।