• Business
  • कंगाल पाकिस्तान का मास्टरस्ट्रोक? अमेरिका में मौजूद इस ‘खजाने’ से बदल जाएगी किस्मत! कर डाली बड़ी डील

    नई दिल्ली: कर्ज पर जी रहे कंगाल पाकिस्तान ने अमेरिका के साथ एक समझौता किया है। यह समझौता न्यूयॉर्क के रूजवेल्ट होटल ( Roosevelt Hotel ) को फिर से बनाने को लेकर हुआ है। रॉयटर्स के मुताबिक इस समझौते से पाकिस्तान को अपने एक कीमती विदेशी निवेश से फायदा उठाने का मौका मिलेगा। पाकिस्तान के


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 19, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: कर्ज पर जी रहे कंगाल पाकिस्तान ने अमेरिका के साथ एक समझौता किया है। यह समझौता न्यूयॉर्क के रूजवेल्ट होटल ( Roosevelt Hotel ) को फिर से बनाने को लेकर हुआ है। रॉयटर्स के मुताबिक इस समझौते से पाकिस्तान को अपने एक कीमती विदेशी निवेश से फायदा उठाने का मौका मिलेगा। पाकिस्तान के कैबिनेट ने इस समझौते को मंजूरी दे दी है। गुरुवार को दोनों देशों ने इस पर एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।

    यह होटल सौ साल से भी पुराना है। इसका मालिकाना हक पाकिस्तान की राष्ट्रीय एयरलाइन के पास है। यह होटल साल 2020 से बंद पड़ा है। पाकिस्तान सरकार के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि वह आईएमएफ (IMF) की मदद से अपनी संपत्तियों को फिर से व्यवस्थित कर रही है। सरकार का अनुमान है कि इस होटल से एक अरब डॉलर से भी ज्यादा की कमाई हो सकती है।
    हमास से लड़ाई पर फंसा पाकिस्तान, गाजा में सेना भेजने को तैयार हैं असीम मुनीर, ट्रंप से मिलेंगे शहबाज शरीफ

    आर्थिक रिश्ते हो रहे मजबूत

    रॉयटर्स ने एक डॉक्यूमेंट देखा है जिसमें कैबिनेट की एक रिपोर्ट है। इसमें बताया गया है कि प्रधानमंत्री ने रक्षा मंत्रालय को अमेरिका के जनरल सर्विसेज एडमिनिस्ट्रेशन (GSA) के साथ इस गैर-बाध्यकारी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने की मंजूरी दे दी है। यह कदम दोनों देशों के बीच व्यापारिक और व्यावसायिक संबंधों को बेहतर बनाने के प्रयासों का हिस्सा है।

    यह समझौता ऐसे समय में हुआ है जब पाकिस्तान अमेरिका के साथ अपने आर्थिक संबंधों को और मजबूत कर रहा है। इसमें अमेरिका पाकिस्तान के बलूचिस्तान में रेको डिक तांबा और सोना खनन परियोजना के लिए वित्तीय सहायता भी दे रहा है। इस परियोजना में बैरिक रिसोर्सेज (Barrick Resources) का भी हिस्सा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ इस समय वाशिंगटन में हैं और शांति बोर्ड की पहली बैठक में भाग ले रहे हैं।

    खर्च की जानकारी नहीं

    रॉयटर्स ने जिस समझौता ज्ञापन को देखा है, उसमें कहा गया है कि इस प्रोजेट को संयुक्त राज्य अमेरिका के जनरल सर्विसेज एडमिनिस्ट्रेशन और पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय द्वारा सुगम बनाया जाएगा। इसमें ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल के पास स्थित इस संपत्ति के नवीनीकरण, संचालन, रखरखाव और पुनर्विकास को शामिल किया जाएगा। हालांकि इसमें पैसों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

    कर्ज पर जिंदा है पाकिस्तान

    पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था कर्ज पर जिंदा है। हाल ही में वर्ल्ड बैंक ने पाकिस्तान को 700 मिलियन डॉलर (करीब 6270 हजार करोड़ रुपये) की नई वित्तीय सहायता मंजूर दी है। यह पैसा एक बड़े कार्यक्रम का हिस्सा है जिसका मकसद पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को स्थिर करना और सरकारी सेवाओं को बेहतर बनाना है। कुछ समय पहले आईएमएफ ने भी पाकिस्तान को 7 अरब डॉलर का फंड मंजूर किया था।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।