कटरीना कैफ और विक्की कौशल के बेटे का नाम
कटरीना कैफ ने जो फोटो शेयर की है, जिसमें विक्की कौशल उनका हाथ थामे हुए हैं और हाथों में बेटे के नन्हे हाथ हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हमारी रोशनी की किरण। विहान कौशल। प्रार्थनाएं जवाब देती हैं। जिंदगी खूबसूरत है। हमारी दुनिया पल भर में बदल गई है। शब्दों से परे आभार।’
विहान नाम का अर्थ
जानकारी के अनुसार, विहान नाम का अर्थ सुंदर और पॉजिटिव होता है। इसका मूल संस्कृत और हिंदी से आता है। इसका अर्थ है सुबह का उजाला, पहली किरण, प्रकाश लाने वाला, दिन की पहली रोशनी।
सेलेब्स ने विहान का किया वेलकम
कटरीना के पोस्ट पर उनकी बहन इसाबेल कैफ ने प्यारे से इमोजी बनाए हैं। परिणीति चोपड़ा ने लिखा, ‘छोटा बडी।’दीया मिर्जा से लेकर भूमि पेडनेकर, शिबानी दांडेकर, ऋतिक रोशन, अदिति राव हैदरी, सभी ने विहान का वेलकम किया है।
2021 में हुई थी शादी
कटरीना और विक्की की शादी दिसंबर 2021 में हुई थी। दोनों ने राजस्थान के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवारा, सवाई माधोपुर में ग्रैंड वेडिंग की थी, जिसमें करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे।
कटरीना-विक्की की उम्र का फासला
कटरीना और विक्की के बीच उम्र का फासला करीब 5 साल का है। कटरीना का जन्म 1983 में हुआ था। वो 42 साल की हैं। विक्की 1988 में जन्में थे, वो 37 साल के हैं।














