• National
  • कनाडा के पीएम मार्क कार्नी को याद आए स्वामी विवेदानंद,भारत और पीएम मोदी की जमकर तारीफ

    नई दिल्ली: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जमकर सराहना की है। उन्होंने पिछले एक दशक में उनके कार्यकाल में भारत में हुई प्रगति के लिए उनकी तारीफ की है और भारत-कनाडा संबंधों के लिए स्वामी विवेकानंद के विचारों को भी याद किया है। उन्होंने आपसी पार्टनरशिप


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 2, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जमकर सराहना की है। उन्होंने पिछले एक दशक में उनके कार्यकाल में भारत में हुई प्रगति के लिए उनकी तारीफ की है और भारत-कनाडा संबंधों के लिए स्वामी विवेकानंद के विचारों को भी याद किया है। उन्होंने आपसी पार्टनरशिप के लिए विवेकानंद के विचारों को अपनाने का संकल्प भी जताया।

    कनाडा के पीएम कार्नी को याद आए विवेकानंद

    कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने पीएम मोदी के साथ बैठक के बाद संयुक्त संबोधन में स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए उन्हें एक महान दार्शनिक बताया और उनकी ऐतिसाहिसक वैंकूवर यात्रा का जिक्र किया। उन्होंने कहा,’मुझे स्वामी विवेकानंद की याद आ गई, जो महान दार्शनिकों में से एक हैं…उनकी यात्राओं और किताबों में, उन्होंने अपने इन विचारों को चरितार्थ किया, ‘उठो, जागो और तब तक मत रुको, जबतक लक्ष्य की प्राप्ति न कर लो।’

    कार्नी ने भारत और कनाडा की साझीदारी को लेकर आगे कहा,’इस पार्टनरशिप के बाद हम और आगे बढ़ेंगे, हम तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक विकसित भारत 2047 और मजबूत कनाडा के लक्ष्य हासिल नहीं कर लिए जाते।’

    पीएम मोदी के कार्यकाल की मार्क कार्नी तारीफ की

    वहीं प्रधानमंत्री मोदी के बारे में कार्नी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री पिछले दशक में आपके नेतृत्व में भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना है। इस देश में प्रति व्यक्ति आय इस रफ्तार से बढ़ी है, जैसा इतिहास में कभी नहीं हुआ,मानव इतिहास में शायद ही कभी…कनाडा आपकी महत्वाकांक्षा और आपके उद्देश्य की भावना को समझता है।’

    2023 में जी20 की प्रेसिडेंसी की थीम ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ का जिक्र करते हुए कनाडा के प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे समय में इन चुनौतियों से कोई भी एक देश अकेले नहीं निपट सकते।

    कनाडा से रिश्तों को लेकर क्या बोले पीएम मोदी

    इससे पहले हैदराबाद हाउस में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बातचीत में ट्रेड, इंवेस्टमेंट, डिफेंस, सिक्योरिटी, एजुकेशन, कल्चर, क्लीन एनर्जी, क्रिटिकल मिनरल्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सुपरकंप्युटिंग और मोबिलिटी पर आपस में विस्तार से चर्चा की।

    पीएम मोदी ने अपने कनाडाई समकक्ष के साथ संयुक्त संबोधन के दौरान कहा, ‘विश्व में बहुत ही कम लोग हैं, जिनके सीवी में दो देशों की सेंट्रल बैंकिंग लीडरशिप शामिल है। हमारी पहली बैठक के बाद से, हमारे रिश्ते में गर्मजोशी आई है, आपसी भरोसा और पॉजिटिविटी बढ़ी है।’

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।