• Entertainment
  • कपिल शर्मा ने लॉरेंस बिश्‍नोई पर कसा तंज, फिर झट से कहा ‘इसे हटा देना’, भूल गए LIVE चल रहा था इवेंट

    कॉमेड‍ियन और एक्‍टर कपिल शर्मा के फैंस मंगलवार को उस वक्‍त बहुत खुश हुए, जब नेटफ्लिक्‍स के इवेंट में ‘ द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 5 ‘ का ऐलान हुआ। वैसे, ओटीटी प्‍लेटफॉर्म ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है जब सीजन 4 की रेटिंग लगातार गिरती जा रही है। बहरहाल, इवेंट में


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 4, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    कॉमेड‍ियन और एक्‍टर कपिल शर्मा के फैंस मंगलवार को उस वक्‍त बहुत खुश हुए, जब नेटफ्लिक्‍स के इवेंट में ‘ द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 5 ‘ का ऐलान हुआ। वैसे, ओटीटी प्‍लेटफॉर्म ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है जब सीजन 4 की रेटिंग लगातार गिरती जा रही है। बहरहाल, इवेंट में कपिल शर्मा भी मौजूद थे और मंच से उन्‍होंने गैंगस्‍टर लॉरेंस बिश्‍नोई पर तंज कसा है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। कपिल शर्मा बीते कुछ समय से गैंगस्‍टर की गुंडागर्दी का श‍िकार रहे हैं। कनाडा में उनके रेस्‍टोरेंट ‘कैप्‍स कैफे’ पर चार महीने में 3 बार गोलियां चलीं, जिसकी जांच अभी भी जारी है। लेकिन इन सब के बीच जिस तरह कपिल ने लॉरेंस का मजाक बनाया, फैंस उनकी हिम्‍मत की तारीफ कर रहे हैं।

    मंगलवार को मुंबई में Next On Netflix 2026 इवेंट का आयोजन किया गया। मौका इस साल ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली फिल्‍मों और शोज के ऐलान, टीजर लॉन्‍च का था। कपिल शर्मा भी अपने पॉपुलर कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 5′ की घोषणा करने के लिए स्टेज पर आए। उनके साथ नेटफ्लिक्स इंडिया की CEO मोनिका शेरगिल भी थीं। इसी दौरान बातचीत में, कपिल खुद को रोक नहीं पाए और लॉरेंस बिश्‍नोई पर तंज कस दिया।

    ‘डॉन’ का डायलॉग और कपिल शर्मा की चुटकी

    कपिल जब स्‍टेज पर थे, तब मोनिका ने हिट बॉलीवुड फ्रेंचाइजी, ‘डॉन’ के पॉपुलर डायलॉग ’11 मुल्कों की पुलिस…’ का जिक्र करते हुए कहा, ‘हमारी नजर, इंडिया की नजर, तो बहुत टाइम से आप पर है, कपिल। उम्मीद है 11 मुल्कों की पुलिस की नजर नहीं होनी चाहिए।’ बस फिर क्‍या था शरारती कपिल शर्मा को मौका मिल गया। उन्‍होंने झट से जवाब दिया, ‘एक दो मुल्कों के गैंगस्टर भी लगे हुए हैं आजकल।’

    बिश्‍नोई गैंग ने ली थी तीनों हमलों की जिम्‍मेदारी

    कपिल का यह इशारा सीधे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर था, जिसके साथी गोल्डी बरार, ढिल्लों और बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के हरजीत सिंह लड्डी का नाम कनाडा में ‘कैप्स कैफे’ पर हाल के हमलों में आया है। इन बदमाशों ने हमले की जिम्मेदारी ली है। कैफे पर फायरिंग की तीनों घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इन घटनाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए कपिल और उनकी टीम में खौफ में जरूर रही है।

    कप‍िल ने कहा इसे हटा देना, भूल गए ये LIVE था

    हालांकि, जब कपिल अपना मजाक कर चुके थे, तब उन्‍होंने इवेंट में मौजूद मीडिया से इस जिक्र को हटाने की भी बात की। लेकिन फिर उन्हें एहसास हुआ कि यह लाइव स्ट्रीम हो रही है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब कपिल ने फायरिंग की घटनाओं का जिक्र किया है।

    जब हमारा मामला हुआ, तो यह फेडरल सरकार के पास गया, और कैनेडियन पार्लियामेंट में इस पर चर्चा हुई। असल में, हर घटना के बाद हमारे कैफे में आने वाले लोगों की संख्‍या भी बढ़ गई। भगवान मेरे साथ हैं तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है।
    कपिल शर्मा

    ‘किस किसको प्यार करूं 2’ के ट्रेलर लॉन्‍च पर भी किया था जिक्र

    इससे पहले, नवंबर में अपनी कॉमेडी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2‘ के ट्रेलर लॉन्च पर भी कपिल ने इन हमलों के बारे में बात की थी। कपिल ने तब कहा, ‘जब हमारा मामला हुआ, तो यह फेडरल सरकार के पास गया, और कैनेडियन पार्लियामेंट में इस पर चर्चा हुई। असल में, हर घटना के बाद हमारे कैफे में आने वाले लोगों की संख्‍या भी बढ़ गई। इसलिए अगर भगवान मेरे साथ हैं तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है।’

    ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ की रेटिंग में आ रही ग‍िरावट

    जहां तक ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ की बात है, तो अर्चना पूरन सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा जैसे स‍ितारों से सजे इस शो की रेटिंग लगातार गिर रही है। हाल‍िया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले सीजन के मुकाबले इसके व्यूअरशिप में 47 प्रतिशत की कमी आई है। यह शो नेटफ्लिक्स की ग्लोबल रैंकिंग से भी बाहर हो गया है। अभी जारी सीजन-4 के दूसरे एपिसोड के बाद यह शो 1.7 मिलियन व्यूज और 3.9 मिलियन घंटे देखे जाने के साथ दुनियाभर में आठवें स्थान पर था। जबकि पिछले सीजन में, पहले तीन से चार एपिसोड लगातार ग्लोबल लिस्ट में शामिल थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।