देवदत्त पडिक्कल इस मैच में रहे कर्नाटक के हीरो
पंजाब ने कर्नाटक के लिए 250 रन का टारगेट सेट किया। खेल के चौथे दिन कर्नाटक ने 27.5 ओवर में ही यह टारगेट चेज कर लिया और क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली। देवदत्त पडिक्कल ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने दूसरी पारी में 85 गेंद का सामना कर 141.18 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 120 रन बनाए। पडिक्कल ने अपनी पारी में 6 चौके और 5 छक्के लगाए। वह इस रन चेज में अपनी टीम के हीरो रहे।
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। ऐसे में पंजाब ने पहली पारी में 309 रन बनाए। अभिजीत गर्ग और इमनजोत सिंह ने 83-83 रन बनाए थे। कर्नाटक के लिए 4 विकेट विद्याधर पाटिल ने 4 तो श्रेयस गोपाल ने 3 विकेट लिए।
इसके बाद कर्नाटक ने पहली इनिंग्स में 316 रन बना दिए और 7 रन की बढ़त हासिल की। श्रेयस गोपाल ने कर्नाटक के लिए सर्वाधिक 77 रन बनाए। केएल राहुल ने भी 59 रन बनाए। हरप्रीत बरार ने 4 तो सुखदीप बाजवा ने 3 विकेट झटके। पंजाब दूसरी पारी में 256 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। ऐसे में कर्नाटक को 250 रन का टारगेट मिला। 250 रन के टारगेट का पीछा करते हुए कर्नाटक के लिए देवदत्त पडिक्कल के शतक के अलावा मयंक अग्रवाल ने भी 53 रन बनाए थे। पंजाब के लिए 2-2 विकेट अनमोलजीत सिंह और इमनजोत सिंह ने लिए। 1 विकेट सुखदीप बाजवा को भी मिला।














