• Sports
  • कभी जॉन सीना को डांस पार्टनर संग मिलकर दिया धोखा, अब निकी बेला 20 साल छोटे खिलाड़ी के प्यार में पागल

    नई दिल्ली: WWE की स्टार महिला रेसलर निकी बेला अपनी रिलेशनशिप को लेकर फिर से चर्चा में आ गई हैं। खबर आ रही है कि एनएफएल की टीम फिलाडेल्फिया ईगल्स के खिलाड़ी कूपर डीजीन को वह डेट कर रही हैं। दोनों को पीछे कुछ समय में कई बार साथ देखा गया है। यही वजह है


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 9, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: WWE की स्टार महिला रेसलर निकी बेला अपनी रिलेशनशिप को लेकर फिर से चर्चा में आ गई हैं। खबर आ रही है कि एनएफएल की टीम फिलाडेल्फिया ईगल्स के खिलाड़ी कूपर डीजीन को वह डेट कर रही हैं। दोनों को पीछे कुछ समय में कई बार साथ देखा गया है। यही वजह है कि रिलेशन को लेकर चर्चा तेज है। ईगल्स के मैच में निकी को डीजीन की जर्सी में देखा गया था। दोनों की उम्र में करीब 20 साल का अंतर है। डीजीन 22 साल के हैं तो बेला 42 साल की हो चुकी हैं।

    निकी का 2024 में डांसर आर्टेम चिगविंटसेव से तलाक हुआ था। वह WWE के दिग्गज रेसलर जॉन सीना की पार्टनर रह चुकी हैं। दोनों का रिश्ता काफी लंबा चला था। दोनों की सगाई हो गई थी और शादी की डेट भी निकल गई थी। उससे पहले ही सीना और बेला ने रिश्ता खत्म कर दिया।

    कूपर डीजीन कौन हैं?

    कूपर डीजीन अमेरिकी फुटबॉल में एक जाना-पहचाना नाम हैं। उनका जन्म 9 फरवरी 2003 को आयोवा में हुआ था। उन्होंने आयोवा यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और कॉलेज फुटबॉल में एक बेहतरीन डिफेंसिव खिलाड़ी के तौर पर पहचान बनाई। 2023 में उन्हें फिलाडेल्फिया ईगल्स ने 2024 के NFL ड्राफ्ट में उन्हें दूसरे राउंड में चुना। अपने पहले ही सीजन में उन्होंने ईगल्स को सुपर बाउल LIX जीतने में अहम भूमिका निभाई थी।

    अभी कैजुअल है रिश्ता

    TMZ की रिपोर्ट के अनुसार निकी बेला और कूपर डीजीन कई बार डेट पर जा चुके हैं। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं। हालांकि, यह रिश्ता अभी बहुत कैजुअल है। निकी बेला को अभी सिंगल ही बताया जा रहा है। उनका पूरा फोकस अपने करियर और 5 साल के बेटे पर है। 2022 में निकी ने ‘डांसिंग विद द स्टार्स’ पार्टनर आर्टेम चिगविंटसेव से शादी की थी। 2024 में उनका तलाक काफी चर्चा में रहा था।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।