अक्षय कुमार ने करिश्मा और करीना कपूर, दोनों के साथ काम किया है और दोनों के साथ उनकी बॉन्डिंग की कमाल की है। अब अपने शो में उन्होंने एक्ट्रेस को चिढ़ाते हुए कहा, ‘बांद्रा में हर बिल्डिंग में इनका एक फ्लैट है। बिल्डिंग के बाहर लगे बोर्ड पर K Kapoor लिखा है। वो अपना पूरा नाम नहीं लिखते हैं। मां बबीता कपूर के नाम की भी नेप्लेट है, जिस पर B Kapoor लिखा है।’
करिश्मा के बांद्रा की हर बिल्डिंग में फ्लैट?
एक्टर ने आगे मजाक करते हुए कहा, ‘जब मैंने इन लोगों से पूछा कि आप लोग इतने फ्लैट्स क्यों खरीद रहे हैं तो उन्होंने कहा कि वह सैंटाक्रूज और खार भी पहुंचना चाहते हैं। लेकिन ये ईमानदार लोग हैं। ये बिल्डिंग के एक फ्लैट से ज्यादा नहीं खरीदते। बाकी के फ्लैट्स ये दूसरे लोगों के लिए छोड देते हैं। करिश्मा हर रोज अलग-अलग फ्लैट्स में सोती है।’
करीना कपूर की प्रॉपर्टी पर अक्षय कुमार
अक्षय की बातें सुनने के बाद करिश्मा ने हंसते हुए कहा, ‘कुछ भी। क्या आप जानते हैं, ये तो पूरे जुहू का मालिक है।’ बता दें कि ये पहली बात नहीं, जब एक्टर ने कपूर बहनों की प्रॉपर्टी का मजाक बनाया है। उन्होंने ‘द ग्रेट इंडियन कॉमेडी सेंट्रल’ शो पर भी करीना कपूर के बारे में कहा था कि उनके बांद्रा में कई सारे फ्लैट्स हैं, ‘ये दो बहने हैं जो इंडस्ट्री में काम कर रही है। ये औरत बांद्रा की हर बिल्डिंग में एक फ्लैट की मालकिन है। क्या आपको सभी फ्लैट्स का रेंट नहीं मिलता?’ तो बेबो ने भी लोलो की तरह जवाब दिया था, ‘कुछ भी बोलता है।’













