• Entertainment
  • ‘कर्नल हूं भैया!’ सलमान खान का Battle Of Galwan में एक्सप्रेशन्स का मजाक बनाने वालों को करारा जवाब

    सलमान खान ने उन लोगों को करारा जवाब दिया है, जिन्होंने फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में उनके लुक की आलोचना की थी और एक्सप्रेशन्स को रोमांटिक बता दिया था। सलमान का कहना है कि वह फिल्म में कर्नल बने हैं, जिसका फर्ज बनता है कि वह अपनी टीम का हौसला बढ़ाए। चिल्लाने को वह भी


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 31, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    सलमान खान ने उन लोगों को करारा जवाब दिया है, जिन्होंने फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में उनके लुक की आलोचना की थी और एक्सप्रेशन्स को रोमांटिक बता दिया था। सलमान का कहना है कि वह फिल्म में कर्नल बने हैं, जिसका फर्ज बनता है कि वह अपनी टीम का हौसला बढ़ाए। चिल्लाने को वह भी चिल्ला सकते थे, पर उसका कोई मतलब नहीं बनता। सलमान ने यह बात इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग मैच के दौरान कही। मालूम हो कि ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर रिलीज होने के वक्त से ही सलमान इसमें अपने लुक और एक्सप्रेशन्स के कारण कुछ यूजर्स के निशाने पर आ गए थे।

    ‘बैटल ऑफ गलवान’ के टीजर में एक सीन है, जहां सलमान खान हाथ में एक मोटी लकड़ी का टुकड़ा लिए अपनी टीम के साथ युद्ध के मैदान में डटकर खड़े हुए हैं और सामने से चीनी सैनिको को फौज हाथ में बंदूकें लिए उनकी ओर दौड़ती नजर आ रही है। सलमान एक नजर अपनी टीम पर डालते हैं और फिर उसके बाद चीनी सैनिकों को देखते हैं। लेकिन जिस एंगल से सलमान उन्हें देखते नजर आए, यूजर्स का कहना था कि वह रोमांटिक लुक दे रहे हैं। दुश्मनों को भी रोमांटिक एंगल से देख रहे हैं। जबकि उन्हें पूरे जोश और जज्बे के साथ चीखना-चिल्लाना चाहिए था।

    ‘बैटल ऑफ गलवान’ वाले लुक का मजाक उड़ाने वालों को सलमान का जवाब

    अब जब सलमान ने ISPL के सूरत में मैच के दौरान सलमान से ‘बैटल ऑफ गलवान’ के उसी सीन को रीक्रिएट करने को कहा गया, तो एक्टर ने उन्होंने सीन तो रीक्रिएट किया, पर साथ ही मजाक उड़ाने वालों को भी जवाब दे दिया। सलमान बोले, ‘अब किसी को ये समझ में आता है कि ये रोमांटिक लुक है, लेकिन कर्नल हूं भैया। तो ये, कर्नल का लुक है जो समझाता है कि अपनी टीम वालों को, अपने जवानों को कैसा हौसला दे।’ फिर सलमान गुर्राते हुए कहते हैं, ‘वैसा ही लुक मैं इनको भी दे सकता हूं, लेकिन उस लुक का कोई मतलब नहीं है। उस लुक का कोई मतलब है नहीं।’

    अब किसी को ये समझ में आता है कि ये रोमांटिक लुक है, लेकिन कर्नल हूं भैया। तो ये, कर्नल का लुक है जो समझाता है कि अपनी टीम वालों को, अपने जवानों को कैसा हौसला दे। वैसा ही लुक मैं इनको भी दे सकता हूं, लेकिन उस लुक का कोई मतलब नहीं है।
    सलमान खान

    सलमान का कई बार एक्टिंग के लिए उड़ा मजाक

    वैसे, यह पहली बार नहीं था जब सलमान को उनकी एक्टिंग या एक्सप्रेशन्स के लिए निशाने पर लिया गया हो। सलमान को कभी अपने से आधी उम्र की हीरोइनों के साथ फिल्मी पर्दे पर रोमांस करने के लिए टारगेट किया गया, तो कभी यह कहकर निशाना साधा गया कि वह अब किसी सीन में मेहनत नहीं करते और आलसी नजर आते हैं। वह हर फिल्म और हर रोल में सलमान खान ही नजर आते हैं।

    ‘सिकंदर’ में बताई गई खराब एक्टिंग, यूजर्स ने बनाया निशाना

    अगर याद हो तो साल 2025 में आई फिल्म ‘सिकंदर’ के लिए सलमान की खूब आलोचना की गई थी। सलमान का खुद से आधी उम्र की रश्मिका मंदाना संग रोमांस करने के लिए मजाक उड़ाया गया, तो उनकी परफॉर्मेंस को उनके करियर की सबसे खराब परफॉर्मेंस बताया गया। वैसे, सलमान खुद कई मौकों पर खुद अपना मजाक उड़ाते दिखे हैं और कहते नजर आए हैं कि उन्हें एक्टिंग नहीं आती।

    ‘बैटल ऑफ गलवान’ की कहानी क्या है?

    ‘बैटल ऑफ गलवान’ की बात करें, तो यह साल 2020 में गलवान की घाटी में हुई हिंसक झड़प पर आधारित है, जो भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई थी। यह लड़ाई बिना किसी हथियार या बंदूक के लड़ी गई थी। 15 जून 2020 की शाम शुरू हुई लड़ाई आधी रात तक चलती रही, जिसके लिए चीनी सैनिकों ने कंटीले तार, बड़े-बड़े पत्थर, बोल्डर और लोहे की रॉड तक जमा कर ली थी। इस लड़ाई में कर्नल संतोष बाबू समेत 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। इस युद्ध को ‘ऑपरेशन स्नो लेपर्ड’ का भी नाम दिया गया है।

    यहां देखिए ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर:

    ‘बैटल ऑफ गलवान’ में सलमान का रोल, कौन थे संतोष बाबू?

    फिल्म में कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार सलमान खान ने निभाया है। वह 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग अफसर थे। संतोष बाबू को मरणोपरांत देश के दूसरे सर्वोच्च वीरता पुरस्कार महावीर चक्र से सम्मानित किया गया। ‘बैटल ऑफ गलवान’ में चित्रांगदा सिंह भी हैं और यह फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी। इसे अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है और सलमान खान प्रोड्यूसर हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।