बारिश 4 राज्यों में बढ़ाएगी टेंशन
मौसम विभाग ने कल यानी 10 जनवरी के लिए देश के 4 राज्यों के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मछुआरों को समुद्री तट से दूर रहने की सलाह दी गई है। इस बारिश के होने से दक्षिणी राज्यों में तापमान 3 से 4 डिग्री तक की कमी देखी जाएगी।
उत्तर भारत- पूर्वी भारत के 29 जिलों में शीतलहर बरपाएगी कहर
मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी भारत के बिहार में पूर्णिया, किशनगंज, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, लखीसराय, पटना और सिवान में शीतलहर का रौद्र रूप देखने को मिलेगा। वहीं, झारखंड की राजधानी रांची, जमशेदपुर, बोकारो और हजारीबाग में शीतलहर से घर से बाहर निकलना मुश्किल होगा।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, आगरा, टुंडला, अलीगढ़ और गौतमबुद्ध नगर में सुबह के समय शीतलहर का प्रचंड रूप देखने को मिलेगा। इस दौरान तेज ठंड हवा चलेगी। हरियाणा के गुरुग्राम, सोनीपत और कुरुक्षेत्र में शीतलहर अपना आक्रामक रूप दिखाएगा। पंजाब के अमृतसर, बठिंडा,फिरोजपुर, पटियाला में शीतलहर का तेज प्रहार होगा।
दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली में 10 जनवरी को सुबह के समय भीषण शीतलहर चलने की चेतावनी है। इस दौरान 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सहवा चलेगी। वहीं, दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और अक्षरधाम के इलाके में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। सुबह के समय बेहद सावधानी से यात्रा करने की सलाह दी गई है।
यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में कल यानी शनिवार को मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की गई है। 15 जिलों में तेज हवा के साथ शीतलहर चलेगी। जिन जिलों में शीतलहर चलेगी उनमें देवरिया, अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, मैनपुरी, सीतापुर, आजमगढ़, आगरा, मथुरा और अलीगढ़ में भीषण शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है।
इन शहरों में 5 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं, अगले 72 घंटे बाद कुछ शहरों में आसमान में बादल छा सकते हैं। लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा और 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में कल यानी 10 जनवरी को पटना, सिवान, सारण, भोजपुर,बक्सर, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, खगड़िया, बेगूसराय, समस्तीपुर और दरभंगा में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। सुबह के समय वाहन चलाने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
खासकर- बच्चों और बुजुर्गों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। पटना में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
झारखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
आईएमडी के मुताबिक झारखंड के 12 से अधिक शहरों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। जिन जिलों में शीतलहर का आक्रामक रूप देखने को मिलेगा उनमें रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, बोकारो, पलामू, खूंटी, कोडरमा, लोहरदगा, सिमडेगा, गढ़वा में शीतलहर का तेज असर देखने को मिलेगा। रांची में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड में 10 जनवरी को ठंड का रौद्र रूप देखने को मिलेगा। नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में ऊंचाई वाले इलाके में हल्की हिमपात हो सकती है। वहीं, देहरादून में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हालांकि, सैलानियों के घूमने के लिए बहुत अच्छा मौसम बताया जा रहा है।
| शहर | अधिकतम तापमान (10 जनवरी) | न्यूनतम तापमान (10 जनवरी) |
| दिल्ली | 16°C | 06°C |
| मुंबई | 28°C | 23°C |
| कोलकाता | 20°C | 12°C |
| चेन्नई | 27°C | 24°C |
| लखनऊ | 18°C | 09°C |
| पटना | 15°C | 09°C |
| रांची | 21°C | 08°C |
| भोपाल | 23°C | 09°C |
| नैनीताल | 14°C | 02°C |
| शिमला | 12°C | 01°C |
| जयपुर | 19°C | 08°C |
हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक 10 जनवरी को हिमाचल के मनाली, अटल टनल रोहतांग और लाहौल स्पीति में जमकर बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, सोलन, शिमला, बिलासपुर और कुल्लू में तापमान 2 से 3 डिग्री तक कम होगा और यहां घने कोहरे की भी चेतावनी है। मनाली में अधिकतम तापमान माइनस 2 डिग्रि सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -17 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग ने कल यानी शनिवार को राजस्थान में 17 जिलों में कोहरे और 5 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है उनमें, सीकर, जयपुर, उदयपुर, भरतपुर, जोधपुर, अलवर, बाड़मेर, जालोर, सिरोही, डूंगरपुर, पाली में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, झुंझुनूं, चुरू, नागौर और डीडवाना में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। जयपुर में कल अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा
आईएमडी के मुताबिक मध्य प्रदेश में 10 जनवरी से और कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। 8 जिलों रीवा, दतिया, छतरपुर, शिवपुरी, पंचमढ़ी, निवाड़ी, टीकमगढ़ और गुना में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। भोपाल में कल अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा।














