देश के इन 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक देश के 11 राज्यों में बारिश टेंशन बढ़ाने वाली है। आईएमडी ने जिन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है उनमें पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं। इस दौरान कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 16 फरवरी और 17 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 17 और 18 फरवरी को कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 17 से 18 फरवरी को हल्की बारिश की चेतावनी है। मध्य प्रदेश में 18 और 19 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 16 से 18 फरवरी के दौरान गरज चमक और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर भारत के 29 जिलों में कोहरे बढ़ाएगी मुसीबतें
मौसम विभाग के मुताबिक ठंड तो लगभग चली गई है लेकिन हल्के से मध्यम कोहरे अभी भी लोगों को परेशान करेंगे। यूपी के मथुरा, आगरा, अलीगढ़, अमेठी, बागपत, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, इटावा, फतेहपुर, गाजियाबाद, गाजीपुर और झांसी में कोहरे परेशान करने वाले हैं। इसके अलावा हरियाणा के गुरुग्राम, अलवर, हिसार, करनाल, झज्जर, रोहतक और जिंद में भी सुबह के समय दृश्यता कम रहेगा। पंजाब की बात करें तो यहां अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, जालंधर और मोहाली में भी कोहरे मुश्किलें बढ़ाएंगे।
दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आने वाले सप्ताह में बारिश नहीं होगी। दिन में धूप खिली हुई रहेगी। तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हालांकि, सुबह और शाम के समय थोड़ी ठंड रहेगी। दिल्ली में AQI में कमी देखने को मिल सकती है जो कि प्रदूषण के लिहाज से राहत की खबर है। वहीं, कल दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा
आईएमडी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में आने वाले सप्ताह में मौसम बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में 17 और 18 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें सहारनपुर, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, इटावा, ओरैया, फर्रुखाबाद और मैनपुरी जिले शामिल हैं। इस बारिश की वजह से ठंड बढ़ सकती है। लखनऊ में कल यानी 15 फरवरी को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, कल कुछ जिलों में तापमान में कमी भी देखने को मिल सकती है।
बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक बिहार में अगले 3 दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, पटना के आसपास के जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, जिन जिलों में कोहरे की चेतावनी है, उनमें सिवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गया, जहानाबाद, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार, किशनगंज, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी शामिल हैं। पटना में कल अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
| शहर | अधिकतम तापमान (15 फरवरी) | न्यूनतम तापमान (15 फरवरी) |
| दिल्ली | 27°C | 13°C |
| मुंबई | 31°C | 23°C |
| कोलकाता | 29°C | 16°C |
| चेन्नई | 29°C | 21°C |
| लखनऊ | 27°C | 13°C |
| पटना | 27°C | 13°C |
| रांची | 27°C | 13°C |
| भोपाल | 29°C | 16°C |
| जयपुर | 28°C | 13°C |
| शिमला | 17°C | 06°C |
| नैनीताल | 19°C | 09°C |
उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
आईएमडी के मुताबिक उत्तराखंड में भी आने वाले सप्ताह में बारिश की संभावना जताई है। जिन जिलों में बारिश की चेतावनी है उनमें चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल और टिहरी शामिल है। इस बारिश के चलते तापमान में 1 से 2 डिग्री की कमी देखने को मिल सकती है। इस दौरान स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। कल देहरादून में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में भी अगले 48 घंटे बाद बारिश दस्तक दे सकती है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें शिमला, कांगड़ा, मंडी, सोलन, चंबा और हमीरपुर हैं। यहां बारिश होने से ठंड एक बार फिर से बढ़ सकती है। मनाली में कल अधिकतम तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान माइनस 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा
आईएमडी के मुताबिक आने वाले सप्ताह में राजस्थान में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 17 और 18 फरवरी को जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है उनमें जयपुर, अजमेर, बाड़मेर, बांसवाड़ा, भरतपुर, बीकानेर, चुरू, दौसा, धौलपुर, जोधपुर और झुंझुनू हैं। जयपुर में कल अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में भी 18 और 19 फरवरी को बारिश की संभावना है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें जबलपुर, कटनी, सिवनी, छिंदवाड़ा, रीवा, सतना और सीधी शामिल हैं। इस बारिश की वजह से ठंड थोड़ी बढ़ सकती है। वहीं, भोपाल में कल अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनत तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा।













