• National
  • कल का मौसम 17 फरवरी: अगले 15 घंटे में 10 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी, 40 की रफ्तार से हवा; IMD का अपडेट

    कल का मौसम 17 फरवरी 2026: देश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। अब ठंड के बाद जहां गर्मी का ऐहसास भले हो रहा हो लेकिन बारिश एक बार फिर से टेंशन बढ़ाने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 15 घंटे में देश के 10 राज्यों में बारिश की पूरी संभावना


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 16, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    कल का मौसम 17 फरवरी 2026: देश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। अब ठंड के बाद जहां गर्मी का ऐहसास भले हो रहा हो लेकिन बारिश एक बार फिर से टेंशन बढ़ाने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 15 घंटे में देश के 10 राज्यों में बारिश की पूरी संभावना है। इस बारिश की वजह से लोगों को यात्रा के दौरान परेशानी हो सकती है। वहीं, पहाड़ी राज्य घूमने जाने वालों के लिए भी नया अपडेट है। उत्तर भारत के 19 जिलों में मध्यम कोहरे परेशानी बढ़ाने वाले हैं।

    सुबह यात्रा करने से पहले मौसम के बारे में जानकारी जरूर ले लें। 17 फरवरी के दौरान तटीय कर्नाटक और 18 फरवरी को कोकण और गोवा में गर्मी बढ़ने की संभावना है। तो चलिए आपलोगों को बताते हैं कि कल देश के अन्य राज्यों में जिलावार मौसम का हाल कैसा रहेगा…

    देश के 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट

    मौसम विभाग के मुताबिक देश में 17 फरवरी से लेकर 19 फरवरी तक 10 राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। जिन राज्यों में बारिश की संभावना है, उनमें यूपी, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, राजस्थान, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश में 18 फरवरी तथा उत्तराखंड में 18 एवं 19 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

    पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ तथा राजस्थान में 17 और 18 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश में 18 फरवरी को गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण तमिलनाडु और केरल एवं माहे में 21 और 22 फरवरी को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा संभावित है।

    उत्तर भारत के 19 जिलों में कोहरे की चेतावनी

    ठंड का असर जरूर खत्म होने को है लेकिन कुछ राज्यों में कोहरे का असर अभी भी देखने को मिल रहा है। जिन जिलों में कोहरे की चेतावनी है उनमें यूपी के झांसी, बिजनौर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, अयोध्या, प्रयोगराज, गोरखपुर और देवरिया शामिल हैं। वहीं, पंजाब के अमृतसर, फरीदकोट, पटियाला, गुरदासपुर, फिरोजपुर और होशियारपुर शामिल हैं। उत्तराखंड के नैनीताल, रुद्रप्रयाग और चमोली में भी कोहरे परेशान करने वाला है। हिमाचल में मंडी, बिलासपुर, ऊना, सोलन, कुल्लू, हमीरपुर और सिरमौर शामिल हैं।

    दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा

    दिल्ली में कल यानी 17 फरवरी से तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है जिससे दोपहर में गर्मी का ऐहसास होगा। हालांकि, मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक इस सप्ताह दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है। सुबह में हल्के से मध्यम कोहरे का साया बना रहेगा। वहीं कल दिल्ली में अधिकतम तापमान की बात करें तो 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा

    आईएमडी के अनुमान के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम बिगड़ने की आशंका है। यानी, बारिश एक बार फिर से परेशानी बढ़ाने वाली है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें आगरा, अमेठी, अमरोहा, अयोध्या, इलाहाबाद, बागपत, बलिया, बांदा, बाराबंकी, बिजनौर और हापुड़ शामिल हैं। बारिश के दौरान तेज हवा के झोंके और बिजली गिरने की संभावना है। कल लखनऊ का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा

    मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में कल यानी 17 फरवरी को मौसम साफ रहेगा। बारिश की किसी तरह की चेतावनी नहीं है। हालांकि, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार, भागलपुर, खगड़िया, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में सुबह के समय कोहरे परेशान कर सकते हैं। यात्रा के दौरान लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। पटना में कल अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    शहर अधिकतम तापमान (17 फरवरी) न्यूनतम तापमान (17 फरवरी)
    दिल्ली 28°C 15°C
    मुंबई 29°C 23°C
    कोलकाता 29°C 17°C
    चेन्नई 28°C 22°C
    लखनऊ 28°C 13°C
    पटना 28°C 14°C
    रांची 27°C 13°C
    भोपाल 30°C 18°C
    जयपुर 29°C 16°C
    शिमला 17°C 06°C
    नैनीताल 20°C 10°C

    उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा

    आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड में 18 और 19 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी है। जिन जिलों में बारिश मुसीबत बढ़ाने वाली है उनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल और चंपावत शामिल हैं। देहरादून में कल यानी मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा

    मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में कल यानी 17 फरवरी की शाम से कुछ जिलों में बादल छा सकते हैं। वहीं, 18 फरवरी को बारिश परेशानी बढ़ा सकती है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें शिमला, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, लाहौल और स्पीति, मंडी और मनाली के ऊंचाई वाले इलाके शामिल हैं। वहीं, कल मनाली में अधिकतम तापमान माइनस 1डिग्री सेल्सियस रहेगा। न्यूनतम तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    जम्मू-कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा

    जम्मू-कश्मीर में कल से 2 दिनों तक मौसम बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में 17 फरवरी और 18 फरवरी को बारिश होने की संभावना है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें बारामूला, जम्मू, अनंतनाग, गांदरबल और किश्तवाड़ जिले शामिल हैं। श्रीनगर में कल यानी मंगलवार को अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा

    राजस्थान में कल से यानी 17 फरवरी और 18 फरवरी को बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें जयपुर, जोधपुर, भरपुर, उदयपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, अजमेर, श्रीगंगानगर और नागौर जिले शामिल हैं। इस बारिश के चलते तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है। वहीं, जयपुर में कल अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनमतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा

    मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में 18 फरवरी को बारिश का अनुमान है। जिन जिलों में बारिश का अलर्ट है उनमें ग्वालियर, श्योपुर कलां, शिवपुरी, विदिशा, आगर मालवा, राजगढ़, नीमच, मंदसौर, अशोकनगर और छतरपुर शामिल हैं। भोपाल में कल अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इस दौरान बिजली चमकने की भी आशंका है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।