• National
  • कल का मौसम 18 दिसंबर: तीन राज्यों में बारिश, 13 शहरों में घने कोहरे, पढ़िए IMD का टेंशन देने वाला अलर्ट

    कल का मौसम 18 दिसंबर 2025: देश में मौसम लगातार अपना मिजाज बदल रहा है। उत्तर भारत में शीत लहर और घने कोहरे से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। कई जगहों पर दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। दिल्ली में भी मौसम का मिजाज बदलेगा। वहीं, कुछ राज्यों में बारिश की भी


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 17, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    कल का मौसम 18 दिसंबर 2025: देश में मौसम लगातार अपना मिजाज बदल रहा है। उत्तर भारत में शीत लहर और घने कोहरे से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। कई जगहों पर दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। दिल्ली में भी मौसम का मिजाज बदलेगा। वहीं, कुछ राज्यों में बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है। मध्य-प्रदेश और राजस्थान के लिए मौसम विभाग ने टेंशन देने वाला अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में प्रदूषण से लोगों की हालत खराब हो रही है। तो चलिए बताते हैं कल मौसम कैसा रहेगा…

    तीन राज्यों में बारिश का अनुमान

    तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल के कुछ जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। मछुआरों को समुद्री किनारों से बचने के लिए कहा गया है। वहीं, आम लोगों को भी सावधान रहने के लिए कहा गया है। इस बारिश के चलते आसपास के राज्यों में तापमान में कमी आएगी।

    उत्तर भारत के इन 13 शहरों में घने कोहरे की चेतावनी

    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, आगरा, बरेली और मुजफ्फरनगर में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, हरियाणा के गुरुग्राम, पानीपत और सोनीपत में सुबह के समय घने कोहरे के चलते दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो जाएगी। इसके अलावा पंजाब के चंडीगढ़ और अमृतसर में भी घना कोहरा छाया रहेगा। उत्तराखंड के मसूरी में सुबह के समय धूंध से लोगों की परेशानी बढ़ेगी।

    दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा

    दिल्ली में कल यानी 18 दिसंबर को मौसम का मिजाज बदलेगा। सुबह से शाम तक आसमान में बादल छा सकते हैं। घने कोहरे से सुबह के समय दृश्यता घटकर 50 मीटर तक आ जाएगी। वहीं इस दौरान लोगों को वाहन चलाते समय सतर्कता बरतनी होगी। वहीं, दिल्ली में एक्यूआई अभी कम होता नहीं दिख रहा है।

    आज भी एक्यूआई 200 के पार है। लोगों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। दिल्ली में कल यानी 18 दिसंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा।

    शहर अधिकतम तापमान (18 दिसंबर) न्यूनतम तापमान (18 दिसंबर)
    दिल्ली 24°C 08°C
    मुंबई 31°C 23°C
    कोलकाता 27°C 18°C
    चेन्नई 28°C 22°C
    लखनऊ 23°C 10°C
    पटना 24°C 13°C
    रांची 22°C 09°C
    जयपुर 27°C 12°C
    भोपाल 26°C 09°C
    मनाली 07°C -05°C
    नैनीताल 19°C 07°C

    यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा

    उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और शीत लहर ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है और कई क्षेत्रों में दृश्यता में भारी गिरावट देखी गई है। आगरा में ताजमहल भी पूरी तरह से नहीं दिख रहा था। वहीं, अयोध्या में सुबह के समय घना कोहरा देखा गया। मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 18 दिसंबर को फिर से परेशानी बढ़ने वाली है।

    बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा

    बिहार में कल यानी 18 दिसंबर से शीत लहर का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। पटना, गया, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सारण, सिवान, भोजपुर ,पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, दरभंगा, मधुबनी में घने कोहरे और शीत लहर का प्रभाव तेजी से बढ़ेगा।

    उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा

    उत्तराखंड में कल यानी 18 दिसंबर को नैनीताल, रुद्रप्रयाग और चमोली में सुबह से समय 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।