• National
  • कल का मौसम 19 जनवरी: यूपी, हिमाचल समेत 7 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, 13 शहरों में शीतलहर; IMD का अपडेट

    कल का मौसम 19 जनवरी 2026: देश में अब जैसे ही ठंड होने की उम्मीद कम हो रही थी तो मौसम विभाग ने अब एक बार फिर से टेंशन भरा अलर्ट जारी कर दिया है। दरअसल, आईएमडी ने दिल्ली, यूपी समेत 7 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। इस बारिश के चलते


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 18, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    कल का मौसम 19 जनवरी 2026: देश में अब जैसे ही ठंड होने की उम्मीद कम हो रही थी तो मौसम विभाग ने अब एक बार फिर से टेंशन भरा अलर्ट जारी कर दिया है। दरअसल, आईएमडी ने दिल्ली, यूपी समेत 7 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। इस बारिश के चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। इसके अलावा उत्तर भारत के 13 जिलों में शीत लहर की चेतावनी जारी की गई है। तो चलिए जानते हैं देश के अन्य राज्यों में कल मौसम की स्थिति क्या रहेगी…

    देश के 7 राज्यों में बारिश का अलर्ट

    मौसम विभाग के मुताबिक 19 से 21 जनवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा 22 से 24 जनवरी के दौरान काफी बड़े इलाके में बारिश बर्फबारी होने की संभावना है, जिसमें 23 जनवरी को कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। 19, 21 और 22 जनवरी को उत्तराखंड में भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश बर्फबारी होने की संभावना है।

    22 से 24 जनवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 23 और 24 जनवरी को उत्तराखंड में; 22 और 23 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

    उत्तर भारत के 13 जिलों में शीतलहर की चेतावनी

    उत्तर भारत के 13 जिलों अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, आगरा, अलीगढ़, रायबरेली इसके अलावा पंजाब के गुरदासपुर, लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, कपूरथला और बठिंडा में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा हरियाणा के गुरुग्राम, सोनीपत और पानीपत में भी भीषण शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

    दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा

    दिल्ली में आने वाले शुक्रवार को बारिश की संभावना है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। इसके अलावा कल यानी 19 जनवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सुबह के समय दिल्ली में कल 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

    यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा

    यूपी में कल यानी 19 जनवरी को 10 से अधिक जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। देवरिया, गोरखपुर, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, नोएडा, झांसी, आगरा और मथुरा में सुबह के समय 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। जबकि 22 से 24 जनवरी के दौरान कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है।

    बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा

    बिहार में कल यानी 19 जनवरी को भी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। पटना, गया, जहानाबाद, पूर्वी चंपारण, सारण, आरा, बक्सर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी में खतरनाक शीतलहर चल सकती है। सुबह यात्रा करने के दौरान लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है।

    उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा

    उत्तराखंड में कल यानी 19 जनवरी को भीषण ठंड पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक हरिद्वार, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल, हेमकुंड साहिब, बद्रीनाथ और केदारनाथ में तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आएगी। वहीं, ऊंचाई वाले इलाके में हिमपात की भी चेतावनी जारी की गई है।

    हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा

    हिमाचल प्रदेश में कल यानी सोमवार को मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की गई है। मनाली, लाहौल स्पीति, कांगड़ा, चंबा और कुल्लू के ऊंचाई वाली क्षेत्रों में 19 जनवरी से 21 जनवरी के बीच हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। कल शिमला में अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    शहर अधिकतम तापमान (19 जनवरी) न्यूनतम तापमान (19 जनवरी)
    दिल्ली 21°C 09°C
    मुंबई 27°C 21°C
    कोलकाता 26°C 15°C
    चेन्नई 28°C 21°C
    लखनऊ 22°C 12°C
    पटना 19°C 11°C
    रांची 26°C 12°C
    जयपुर 23°C 12°C
    भोपाल 24°C 12°C
    शिमला 13°C 03°C
    नैनीताल 17°C 06°C

    जम्मू- कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा

    मौसम विभाग के मुताबिक लगातार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते कश्मीर में अगले कुछ दिनों में बारिश एवं बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार और रविवार को ऊंचाई वाले अलग-अलग इलाकों में हल्की बर्फबारी संभव है, जबकि 19 और 20 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा 21 जनवरी को ऊंचाई वाले अलग-अलग इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है।

    राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा

    राजस्थान में फिलहाल मौसम सामान्य रहेगा। इसके बाद 22 जनवरी से बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़,सीकर, चूरू और झुंझुनूं में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को इस दौरान अलर्ट रहने की जरूरत है। वहीं, राजधानी जयपुर में कल अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा

    मध्य प्रदेश में कल यानी 19 जनवरी को एक बार फिर से ठंड बढ़ने की चेतावनी जारी की गई है। मंदसौर, शहडोल, पंचमढ़ी, रीवा और उमरिया में सुबह के समय तापमान 5 डिग्री से नीचे रहेगा। इस दौरान बच्चों और बुजुर्ग को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। वहीं, राजधानी भोपाल को फिलहाल राहत रहेगी, जहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।