• National
  • कल का मौसम 2 जनवरी 2026: बारिश-बर्फबारी के साथ नए साल का स्वागत, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत 12 राज्यों की बढ़ी टेंशन

    कल का मौसम 2 जनवरी 2026, नई दिल्ली: देश भर में नव वर्ष की धूम है और अनेक राज्यों में लोग गीत संगीत के बीच अपने प्रियजनों के साथ मिलकर जश्न मनाते नजर आए। कश्मीर घाटी में नए साल का आगाज पर्यटन स्थलों और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी के साथ हुआ। कर्नाटक और


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 1, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    कल का मौसम 2 जनवरी 2026, नई दिल्ली: देश भर में नव वर्ष की धूम है और अनेक राज्यों में लोग गीत संगीत के बीच अपने प्रियजनों के साथ मिलकर जश्न मनाते नजर आए। कश्मीर घाटी में नए साल का आगाज पर्यटन स्थलों और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी के साथ हुआ। कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में जहां लोगों ने पार्टियों और पारंपरिक अनुष्ठानों के साथ नव वर्ष का स्वागत किया, वहीं तमिलनाडु में भारी बारिश और घने बादलों के बीच उत्सव मनाया गया।

    दिल्ली में घने कोहरे और खराब मौसम के कारण एक बार फिर उड़ानों के समय में देरी और रद्द होने की स्थिति बन रही है। देश की प्रमुख एयरलाइन्स में से एक इंडिगो ने यात्रियों को सतर्क करने के लिए गुरुवार को एक अहम ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।

    पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी की संभावना

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले दो दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं, उत्तर भारत के कई राज्यों में घना से बहुत घना कोहरा, शीत दिवस और शीतलहर की स्थिति बन सकती है।

    आईएमडी के अनुसार, अगले 5–7 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में कई जगहों पर रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में भी अलग-अलग स्थानों पर कोहरे का असर रहने की आशंका है।

    शीत दिवस और शीतलहर की चेतावनी

    मौसम विभाग ने बताया कि 1–3 जनवरी के बीच बिहार में, जबकि 1–2 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में शीत दिवस की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में अलग-अलग तिथियों में शीतलहर का खतरा जताया गया है।

    दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?

    दिल्ली-एनसीआर में 1 से 4 जनवरी तक बादल छाए रहने, हल्की बारिश की संभावना और सुबह-शाम कोहरे का असर बने रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है।

    कल आपके शहर में कितना तापमान रहेगा

    शहर अधिकतम तापमान (2 जनवरी) न्यूनतम तापमान (2 जनवरी)
    दिल्ली 17°C 10°C
    मुंबई 30°C 18°C
    चेन्नई 29°C 21°C
    कोलकाता 24°C 13°C
    लखनऊ 22°C 12°C
    पटना 18°C 09°C
    रांची 24°C 10°C
    भोपाल 25°C 13°C
    जयपुर 29°C 09°C
    नैनीताल 16°C 08°C
    शिमला 16°C 05°C

    यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम?

    उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। कानपुर, उन्नाव, लखनऊ समेत कई जिलों में आज धूप निकली रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। जबकि कई इलाकों में शीत दिवस की स्थिति बन सकती है। हालांकि न्यूनतम तापमान को कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।

    बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम?

    बिहार में कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर जारी है। शुक्रवार को राज्य में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। कई हिस्सों में शीतदिवस की भी स्थिति बन सकती है। दिन के समय तापमान में गिरावट से ठिठुरन बढ़ेगी। ठंड और कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित रहने की आशंका है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।