• National
  • कल का मौसम 20 फरवरी: देश के 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 50 की स्पीड से हवा का प्रहार; IMD का नया अपडेट

    कल का मौसम 20 फरवरी 2026: देश में ठंड खत्म हो गई लेकिन गर्मी की जगह अब बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक देश के 6 राज्यों में एक बार फिर से बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को इस दौरान सतर्क रहने की अपील की गई है।


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 19, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    कल का मौसम 20 फरवरी 2026: देश में ठंड खत्म हो गई लेकिन गर्मी की जगह अब बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक देश के 6 राज्यों में एक बार फिर से बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को इस दौरान सतर्क रहने की अपील की गई है। बारिश की वजह से तापमान गिर सकता है। वहीं, पहाड़ी राज्यों के लिए भी नया अलर्ट है। उत्तराखंड-हिमाचल जाने से पहले एक बार मौसम अपडेट जरूर पढ़ लीजिए।

    मछुआरे 20 फरवरी को दक्षिण-पूर्वी बंगाल की बाड़ी और उससे सटे ईआईओ के कई हिस्सों, दक्षिण अंडमान सागर के कई हिस्सों, मन्नार की खाड़ी, कोमोरिन क्षेत्र और पश्चिमी श्रीलंका तट के आसपास और उससे दूर के क्षेत्र में न जाएं। तो चलिए जानते हैं कल देश के अन्य राज्यों के जिलों में मौसम कैसा रहेगा…

    देश के 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    मौसम विभाग के मुताबिक 20 फरवरी से लेकर 23 फरवरी तक 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिन राज्यों में बारिश का अलर्ट है उनमें उत्तराखंड, हिमाचल, तमिलनाडु, केरल, झारखंड और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। इन राज्यों में बारिश होने से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। वहीं, इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी।

    21 और 22 फरवरी को दक्षिण तमिलनाडु, केरल और माहे में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी है। 23 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में और 22-24 फरवरी के दौरान उत्तराखंड में छिटपुट बारिश की संभावना है। 24 फरवरी को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी है। 23 और 24 फरवरी को ओडिशा में गरज और बिजली गिरने के साथ छिटपुट हल्की वर्षा की संभावना है।

    दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा

    आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में 20 फरवरी को बारिश की संभावना तो नहीं है लेकिन तापमान में अब बढ़ोतरी जरूर होगी। दिन में गर्मी का ऐहसास होगा। दिल्ली के लिए एक और राहत की खबर सामने आई है। वायु गुणवत्ता के स्तर में सुधार के बाद ग्रैप के दूसरे चरण के तहत लागू पाबंदियों को बुधवार को हटा दिया गया। दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा

    मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 20 फरवरी को बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं, 18 फरवरी को बारिश होने की वजह से कई शहरों में तापमान गिरने से ठंड एक बार फिर से बढ़ गई। यूपी के जिन जिलों में ठंड बढ़ी है उनमें गोरखपुर, देवरिया, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, बिजनौर, झांसी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बरेली, मेरठ और गौतम बुद्ध नगर हैं। इन शहरों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की कमी आई। लखनऊ में कल यानी 20 फरवरी को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा

    मौसम विभाग की माने तो आने वाले सप्ताह में बिहार में गर्मी अचानक से बढ़ेगी और तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। जिन जिलों में गर्मी बढ़ेगी उनमें पटना, गया, जहानाबाद, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया, बेगूसराय, समस्तीपुर और दरभंगा शामिल हैं। पटना में कल अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा

    आईएमडी के मुताबिक उत्तराखंड में 22 से 24 फरवरी को बारिश की संभावना बनी हुई है। जिन जिलों में बारिश होगी उनमें देहरादून, नैनीताल, उत्तर काशी, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, रुद्र प्रयाग और चमोली जिले शामिल हैं। बारिश होने से तापमान में भी कमी आने की संभावना है। लोगों को इस दौरान सतर्क रहने की जरूरत है।

    हिमाचल में कल मौसम कैसे रहेगा

    मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में 23 फरवरी को बारिश की संभावना है। जिन जिलों में बारिश की चेतावनी है उनमें शिमला, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, मंडी और सोलन शामिल हैं। बारिश की वजह इन शहरों में तापमान कम रहेगा और ठंड एक बार फिर से मुश्किलें बढ़ाएगी। शिमला में कल अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    झारखंड में बारिश का अनुमान

    मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड में 24 फरवरी को मौसम बिगड़ने वाला है। आईएमडी ने यहां बारिश और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। जिन जिलों में बारिश होगी उनमें रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, पलामू, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम के इलाके शामिल हैं। रांची में कल अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    शहर अधिकतम तापमान (20 फरवरी) न्यूनतम तापमान (20 फरवरी)
    दिल्ली 27°C 14°C
    मुंबई 29°C 23°C
    कोलकाता 32°C 18°C
    चेन्नई 28°C 24°C
    लखनऊ 29°C 16°C
    पटना 29°C 18°C
    रांची 28°C 17°C
    जयपुर 26°C 14°C
    भोपाल 28°C 17°C
    शिमला 19°C 07°C
    नैनीताल 21°C 11°C

    मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 20 फरवरी को जिन जिलों में बारिश का अनुमान है उनमें विदिशा, राजगढ़, धार, रतलाम, इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले शामिल हैं।

    ग्वालियर, दतिया, भिंड श्योपुर और मुरैना में 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं की संभावना है। भोपाल में कल अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा। राजधानी में इस दौरान 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी।

    राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा

    राजस्थान में 20 फरवरी को बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, बीते दिनों बारिश होने से कुछ जिलों में तापमान कम होने की संभावना है। जिन जिलों में तापमान में कमी आएगी उनमें जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, सीकर, भरतपुर श्रीगंगानगर है। कल जयपुर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    तमिलनाडु, केरल में बिगड़ेगा मौसम

    आईएमडी के अनुमान के मुताबिक शुक्रवार और रविवार को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। 23 और 24 फरवरी को इन क्षेत्रों के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तरी तमिलनाडु के कई जिलों में अगले दो दिनों तक सुबह के समयहल्का कोहरा परेशान करने वाला है, जिससे सुबह के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है।

    वहीं, राजधानी चेन्नई में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा है कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के आसपास तेज आंधी चल सकती हैं, जिससे समुद्र में हलचल होने की आशंका है। इसी कारण मछुआरों को अगले आदेश तक इन क्षेत्रों में समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।