देश के 4 राज्यों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने 31 जनवरी से फिर से भारी बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी के मुताबिक जिन राज्यों में बारिश का अलर्ट है उनमें राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश है। यहां तेज बारिश के साथ 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चलेगी। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 30 जनवरी, 2026 की रात से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाला है। इसके प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के सटे मैदानी इलाकों में 01 फरवरी को मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी के साथ गरज-चमक और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
राजस्थान में 31 जनवरी एवं 01 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा के साथ गरज-चमक तथा बिजली गिरने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर-लद्दाख में 01 फरवरी को कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी है। वहीं, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा में खतरनाक शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। बारिश के दौरान किसानों को विशेष रूप से सतर्क रहने के लिए कहा गया है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में कुछ जगहों पर भारी बर्फबारी भी परेशानी बढ़ा सकती है।
उत्तर भारत के 18 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी
आईएमडी के मुताबिक यूपी के सहारनपुर, रामपुर, बरेली, बहराइच, सिद्धार्थ नगर, महाराजगंज और कुशीनगर में घने कोहरे का अलर्ट है। इसके अलावा हरियाणा के रोहतक, हिसार, भिवानी, सिरसा, फतेहाबाद और गुरुग्राम में शीतलहर की चेतावनी है। पंजाब की बात करें तो यहां गुरदासपुर, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और होशियारपुर भी सुबह के समय घने कोहरे की चेतावनी है।
दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली में कल यानी 29 जनवरी को सुबह के समय शीतलहर चलने की चेतावनी है। इस शीतलहर के दौरान 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। हालांकि, दिल्ली में शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा
यूपी में कल यानी 29 जनवरी को आसमान साफ रहेगा लेकिन 10 से अधिक जिलों में घने कोहरे छाए रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक जिन जिलों में घने कोहरे रहेंगे उनमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बरेली,पीलीभीत, बहराइच,बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और कुशीनगर है। वहीं, कल लखनऊ में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग पटना के मुताबिक बिहार में कल यानी 29 जनवरी को 5 से अधिक जिलों में घने कोहरे छाए रहेंगे। जिन जिलों में घने कोहरे छाए रहने की चेतावनी है उनमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, सिवान और गोपालगंज है। इस सप्ताह बिहार में बारिश की किसी तरह की संभावना नहीं है। हालांकि, तापमान में 1 से 2 डिग्री की कमी आ सकती है। कल पटना में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड में भी कल यानी 29 जनवरी को बारिश की संभावना न के बराबर है। हालांकि उधमसिंह नगर में घने कोहरे का अलर्ट है। हालांकि, रविवार यानी 1 फरवरी को फिर से भारी बारिश की संभावना है। वहीं, कल नैनीताल में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
| शहर | अधिकतम तापमान (29 जनवरी) | न्यूनतम तापमान (29 जनवरी) |
| दिल्ली | 19°C | 08°C |
| मुंबई | 29°C | 23°C |
| कोलकाता | 28°C | 19°C |
| चेन्नई | 28°C | 23°C |
| लखनऊ | 21°C | 11°C |
| पटना | 23°C | 13°C |
| रांची | 24°C | 11°C |
| भोपाल | 21°C | 10°C |
| जयपुर | 19°C | 10°C |
| शिमला | 14°C | 02°C |
| नैनीताल | 17°C | 08°C |
हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग शिमला के मुताबिक 1 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी होगी। इस दौरान तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। जिन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है उनमें शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, लाहौल और स्पीति, हमीरपुर, सिरमौर और उना है। वहीं, कल यानी 29 जनवरी के मौसम की बात करें तो यहां शीतलहर का अलर्ट है। जिन जिलों में शीतलहर की चेतावनी है उनमें कांगड़ा, हमीरपुर,उना, शिमला और सोलन है। मनाली में अधिकतम तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
जम्मू-कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा
जम्मू-कश्मीर में फिलहाल 30 जनवरी तक तो मौसम साफ रहेगा लेकिन 31 जनवरी की शाम से मौसम एक बार फिर से बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 1 फरवरी को यहां भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिन जिलों में भारी बारिश की संभावना है उनमें जम्मू, डोडा, रामबन, पुंछ, मुजफ्फराबाद, मीरपुर, राजौरी, पुलवामा, उधमपुर और कठुआ शामिल हैं। श्रीनगर में कल अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा
आईएमडी के मुताबिक कल यानी 29 जनवरी को राजस्थान के कुछ जिलों को छोड़कर अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहेगा। लेकिन 31 जनवरी और 1 फरवरी को यहां बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं, जिन जिलों में बारिश की संभावना है वहीं, चुरू, सीकर, झुंझुनू और अलवर हैं। जयपुर में कल बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा
आईएमडी के मुताबिक मध्य प्रदेश में कल यानी गुरुवार को मौसम साफ रहेगा और अच्छी धूप खिलेगी। इसके अलावा आने वाले पूरे सप्ताह बारिश की संभावना नहीं है। तापमान में भी उछाल देखने को मिल सकता है। कल भोपाल में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा।













