• National
  • कल का मौसम 7 जनवरी: दिल्ली-NCR में हाड़ कंपाने वाली ठंड के साथ घना कोहरा, उत्तर-भारत में शीतलहर का अलर्ट, पहाड़ों पर होगी बर्फबारी

    कल का मौसम 7 जनवरी: दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम समेत पूरे एनसीआर में आने वाले कुछ दिनों तक कड़ाके की सर्दी और धुंध से लोगों की हालत खराब होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी बुधवार को उत्तर-भारत में शीतलहर का असर तेज होने की उम्मीद है। वहीं, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 6, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    कल का मौसम 7 जनवरी: दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम समेत पूरे एनसीआर में आने वाले कुछ दिनों तक कड़ाके की सर्दी और धुंध से लोगों की हालत खराब होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी बुधवार को उत्तर-भारत में शीतलहर का असर तेज होने की उम्मीद है। वहीं, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।

    देश भर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर जारी है। हिमालयी राज्यों में हो रही बर्फबारी ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिनों तक उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में शीतलहर और शीत दिवस की स्थिति बन सकती है।

    कल कितना रहेगा आपके शहर का तापमान?

    शहर अधिकतम तापमान (7 जनवरी, 2026) न्यूनतम तापमान (7 जनवरी, 2026)
    दिल्ली 16°C 07°C
    मुंबई 31°C 18°C
    कोलकाता 21°C 13°C
    चेन्नई 28°C 25°C
    लखनऊ 17°C 09°C
    पटना 15°C 09°C
    रांची 19°C 06°C
    जयपुर 20°C 08°C
    भोपाल 21°C 07°C
    शिमला 12°C -1°C
    नैनीताल 13°C 03°C

    राजस्थान में कड़ाके की सर्दी के साथ घना कोहरा

    राजस्थान के अधिकतर इलाकों में लगातार कड़ाके की सर्दी से जनजीवन प्रभावित हुआ है। राज्य के अनेक इलाके शीतलहर की चपेट में हैं और राजधानी जयपुर सहित अनेक जिलों के स्कूलों में छुट्टियां कर दी गई हैं। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट आने और घना कोहरा छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है।
    मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आगामी सप्ताह मौसम शुष्क रहने तथा आने वाले दिनों में अनेक जगह सुबह के समय घना कोहरा और शीत दिवस दर्ज होने की संभावना है। इसके साथ ही आगामी एक-दो दिन में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट होने एवं राज्य के उत्तरी भागों में शीतलहर चलने की संभावना है।

    श्रीनगर में तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस

    जम्मू और कश्मीर में मंगलवार को भी कड़ाके की ठंड जारी रही और श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान गिरकर माइनस 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 20 जनवरी तक जम्मू और कश्मीर में किसी बड़े वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर होने की संभावना नहीं है, जिसका मतलब है कि कम से कम 20 जनवरी तक भारी बर्फबारी की उम्मीद कम है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में माइनस 8.6 डिग्री सेल्सियस और पहलगाम में माइनस 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    देश के इन राज्यों में बाारिश की चेतावनी

    तमिलनाडु में 8 और 9 जनवरी को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा, 9 और 10 जनवरी को तमिलनाडु, केरल और माहे में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण उत्तर प्रदेश के लोग भीषण ठंड का सामना कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में, स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने 7 जनवरी को ऊंची पहाड़ियों में हल्की बारिश या बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है।

    बिहार में कड़ाके की सर्दी

    बिहार भी ठंड की चपेट में है और कोहरे ने जनजीवन की रफ्तार थाम दी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 7 जनवरी तक कई जिलों में घने कोहरे की आशंका जताई है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जैसे उत्तर और उत्तर-पूर्वी जिलों में घना कोहरा छाने की पूरी संभावना है। इससे सड़क, रेल और हवाई सेवाओं पर बुरा असर पड़ सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि पछुआ हवा की रफ्तार कमजोर होने और वातावरण में नमी बढ़ने के कारण कोहरा लंबे समय तक टिक सकता है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।