पिछले दिनों कांग्रेस नेतृत्व ने एनएसयूआई के अध्यक्ष पद के लिए कई दावेदारों का इंटरव्यू लिया था। विनोद जाखड़ अब तक एनएसयूआई की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे। वह राजस्थान विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष भी रहे हैं।
कौन हैं विनोद जाखड़?
- विनोद जाखड़ का जन्म 7 सितंबर 1994 को राजस्थान के जयपुर जिले के पास विराटनगर तहसील के मेढ गांव में हुआ।
- विनोद जाखड़ एक सामान्य दलित परिवार से आते हैं। चार भाई-बहनों में सबसे बड़े विनोद सात साल की उम्र में परिवार के साथ जयपुर आ गए थे।
- विनोद जाखड़ ने पॉलिटिकल साइंस से बीए की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने 2017 में समाजशास्त्र (सोशियोलॉजी) से एमए की।
- वर्तमान में वह राजस्थानी लैंग्वेज में एमए कर रहे हैं। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने छात्र हितों के मुद्दों को उठाया और एनएसयूआई के एक्टिव मेंबर के तौर पर काम किया।
- साल 2014 में वह राजस्थान कॉलेज के अध्यक्ष चुने गए। 2018 में उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए एनएसयूआई से टिकट मांगा, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला।
- टिकट न मिलने के बावजूद विनोद जाखड़ ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और अगस्त 2018 में राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए।
- फरवरी 2024 में उन्हें राजस्थान एनएसयूआई का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।













