शिकायत चाणक्यपुरी थाने में दी गई, जिसके बाद पुलिस ने तकनीकी और खुफिया जांच तेज कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, धमकी भरे कॉल विदेश से किए गए हैं और इनके तार कई देशों से जुड़े हो सकते हैं।
अंतरराष्ट्रीय नंबरों से आईं धमकियां, 10 करोड़ की मांग
शिकायत के अनुसार, कॉल करने वालों ने चेतावनी दी कि अगला हमला सीधे उन पर किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें दी गई सुरक्षा उन्हें नहीं बचा पाएगी। लूथरा ने बताया कि अक्टूबर 2024 से उन्हें धमकियां मिल रही हैं, जब उनकी कंपनी ने पंजाब में विस्तार की घोषणा की थी। अगस्त 2025 में उनसे 10 करोड़ रुपये की मांग भी की गई थी।
अंतरराष्ट्रीय नंबरों से आईं धमकियां, 10 करोड़ की मांग
विजयेन त्रिशूल डिफेंस सॉल्यूशंस के प्रबंध निदेशक साहिल लूथरा ने आरोप लगाया है कि 26 फरवरी को उन्हें पुर्तगाल और जर्मनी के नंबरों से दो धमकी भरे कॉल आए। उन्होंने बताया कि कॉल करने वालों ने पिछले साल 29-30 नवंबर की रात अमृतसर स्थित उनके घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली। शिकायत के अनुसार, कॉलर्स ने चेतावनी दी कि अगला हमला सीधे उन पर किया जाएगा और उनकी सुरक्षा भी उन्हें नहीं बचा पाएगी।
साइबर जांच और पुराने फायरिंग मामले की पड़ताल जारी
पुलिस के अनुसार, धमकी भरे कॉल वीओआईपी के जरिए किए गए थे और उनका लिंक पुर्तगाल, जर्मनी, कनाडा और अमेरिका जैसे देशों से जुड़ा पाया गया है। साइबर टीम इस मामले की जांच कर रही है। लूथरा ने धमकियों में बब्बर खालसा इंटरनेशनल और गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम लिए जाने का भी जिक्र किया है, हालांकि पुलिस ने अभी किसी संगठन की सीधी भूमिका की पुष्टि नहीं की है। अमृतसर फायरिंग मामले की जांच पहले से ही पंजाब पुलिस कर रही है।














