• Business
  • किराए से होती थी खालिदा जिया की तगड़ी कमाई, कितनी थी बांग्लादेश की पूर्व पीएम की नेटवर्थ?

    नई दिल्ली: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की अध्यक्ष खालिदा जिया का आज निधन हो गया। उन्होंने 80 साल की उम्र में ढाका के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। खालिदा जिया बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं और कई दशक तक देश की राजनीति में एक प्रमुख हस्ती रहीं। उनका


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 30, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की अध्यक्ष खालिदा जिया का आज निधन हो गया। उन्होंने 80 साल की उम्र में ढाका के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। खालिदा जिया बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं और कई दशक तक देश की राजनीति में एक प्रमुख हस्ती रहीं। उनका जन्म 1945 में जलपाईगुड़ी में हुआ था और उन्होंने 1959 में जियाउर रहमान से शादी की थी, जो बाद में 1977 में बांग्लादेश के राष्ट्रपति बने।

    1981 में सैन्य अधिकारियों ने जियाउर रहमान की हत्या कर दी थी जिसके बाद खालिदा जिया ने सक्रिय राजनीति में कदम रखा और 1984 में बीएनपी की कमान संभाली। खालिदा जिया के नेतृत्व में विपक्ष ने 1991 में जीत हासिल की और वह बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। उन्होंने 1991 से 1996 तक और फिर 2001 से 2006 तक प्रधानमंत्री का पद संभाला।

    खालिदा जिया: सत्ता, संघर्ष और विवादों से भरा रहा राजनीतिक सफर, भारत से कैसे रहे रिश्ते?

    कितनी है नेटवर्थ?

    खालिदा जिया की नेटवर्थ के बारे में पब्लिक फोरम पर कोई सटीक जानकारी नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ मिलियन डॉलर में है। लेकिन 2018 में दिए गए हलफनामे के मुताबिक खालिदा जिया की सालाना कमाई करीब 1.52 करोड़ टका थी। एक बांग्लादेशी टका 0.74 भारतीय रुपये के बराबर है। इसके मुताबिक उनकी सालाना कमाई में से 67,31,314 टका उन्हें घर, अपार्टमेंट या दुकानों के किराए से मिलते थे। बाकी 85,09,813 टका की कमाई शेयर, बचत प्रमाण पत्र या बैंक डिपॉजिट से मिलते थे।

    सात साल पहले के हलफनामे के अनुसार खालिदा जिया के पास सिर्फ 50,300 टका नकद थे। बैंकों और वित्तीय संस्थानों में उनके 4,77,85,267 टका जमा थे। उनकी कारों की कीमत 48,65,000 टका, इलेक्ट्रॉनिक सामान की कीमत 5,00,000 टका और फर्नीचर की कीमत 2,60,000 टका थी। अचल संपत्तियों की बात करें तो खालिदा जिया के पास गैर-खेती योग्य जमीन थी जिसकी कीमत 12,300 टका थी। साथ ही उन पर किराए के रूप में 1,58,00,000 टका की देनदारी थी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।