• Sports
  • ‘कुछ किलोग्राम डाउन’, अभिषेक शर्मा ने बताया अब कैसा है हाल, अर्शदीप सिंह के वीडियो से खुला राज

    नई दिल्ली: भारत के ओपनर अभिषेक शर्मा इस वक्त अनफिट चल रहे हैं। उनको अमेरिका के खिलाफ मैच के बाद पेट में इन्फेक्शन हो गया था, जिसके बाद वह दिल्ली में अस्पताल में भर्ती भी हुए थे। इस वजह से अभिषेक शर्मा नामीबिया के खिलाफ भारत का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दूसरा मैच भी


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 13, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: भारत के ओपनर अभिषेक शर्मा इस वक्त अनफिट चल रहे हैं। उनको अमेरिका के खिलाफ मैच के बाद पेट में इन्फेक्शन हो गया था, जिसके बाद वह दिल्ली में अस्पताल में भर्ती भी हुए थे। इस वजह से अभिषेक शर्मा नामीबिया के खिलाफ भारत का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दूसरा मैच भी नहीं खेल पाए थे। हालांकि, अभिषेक अरुण जेटली स्टेडियम में टीम के साथ जरूर नजर आए थे। वहीं तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचेट पर अभिषेक से बात करते हुए उनकी वीडियो भी शेयर की।

    अभिषेक का घट गया कुछ किलो वजन

    अर्शदीप सिंह द्वारा शेयर की गई वीडियो में अभिषेक शर्मा बताते हैं कि उनका कुछ किलो वजन गिर गया है। इन्फेक्शन के बाद अभिषेक अब तक पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ भी उनका खेलना संदिग्घ हैं। अगर अभिषेक पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलते हैं तो भारत के लिए यह एक बड़ा झटका होगा। अभिषेक भारत के बैटिंग ऑर्डर के अहम खिलाड़ी हैं। वह अच्छी फॉर्म में भी चल रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2025 में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था।

    अमेरिका के खिलाफ अभिषेक नहीं खोल पाए थे खाता

    मुंबई में खेले गए अमेरिका के खिलाफ अपने डेब्यू टी20 वर्ल्ड कप मैच में अभिषेक शर्मा खाता भी नहीं खोल पाए थे और पहली गेंद पर ही डक पर आउट हो गए थे। नामीबिया के खिलाफ इसके बाद अभिषेक खेले नहीं। ऐसे में उनको विश्व कप में अपने पहले रन का बेसब्री से इंतजार होगा।

    अभिषेक शर्मा का करियर

    25 साल के अभिषेक शर्मा ने अब तक भारत के लिए 39 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके नाम 1297 रन हैं। टी20 इंटरनेशनल में अभिषेक शर्मा का स्ट्राइक रेट 194.4 का है। उन्होंने 2 शतक और 8 अर्धशतक भी टी20आई में लगा रखे हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।