• Entertainment
  • ‘कैसी ये यारियां’ फेम क्रिसैन बैरेटो बनने वाली हैं मां, दिखाया बेबी बंप, शादी के 3 साल बाद खुशखबरी

    ‘ससुराल सिमर का’ और ‘कैसी ये यारियां’ में नजर आईं एक्ट्रेस क्रिसैन बैरेटो प्रेगनेंट हैं। वह और उनके पति नाथन करमचंदानी जल्द ही पहले बच्चे के पैरेंट्स बनने वाले हैं। क्रिसैन बैरेटो ने सोशल मीडिया पर यह गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने वैलेंटाइंस डे के मौके पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 16, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    ‘ससुराल सिमर का’ और ‘कैसी ये यारियां’ में नजर आईं एक्ट्रेस क्रिसैन बैरेटो प्रेगनेंट हैं। वह और उनके पति नाथन करमचंदानी जल्द ही पहले बच्चे के पैरेंट्स बनने वाले हैं। क्रिसैन बैरेटो ने सोशल मीडिया पर यह गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने वैलेंटाइंस डे के मौके पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें क्रिसैन बैरेटो और उनके पति एक न्यूजपेपर पकड़े हुए हैं, जिस पर लिखा है- Baby is coming. इसके बाद वो न्यूजपेपर हटाते हैं, तो क्रिसैन का बेबी बंप नजर आता है।

    क्रिसैन बैरेटो ने वीडियो में दिखाया बेबी बंप, अनाउंस की प्रेग्नेंसी

    वीडियो में क्रिसैन बैरेटो के पति उनके बेबी बंप पर हाथ रखकर सहलाते हैं और सिर पर चूमते हैं। यह वीडियो बहुत ही प्यारा है और फैंस इस पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। वीडियो के साथ क्रिसैन ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी लिखा। इसमें उन्होंने लिखा, ‘1 + 1 = 3…लगभग चार साल बाद एक ही देश में हमारा पहला वैलेंटाइन डे रहा, और और शायद आखिरी बार जब हम दोनों साथ में वैलेंटाइन डे मनाएंगे। प्यार समंदर पार करके हमें घर ले आया और अब यह मेरे दिल में धड़कता है। कभी लॉन्ग डिस्टेंस था और हम हमेशा साथ। पति-पत्नी से बेबी डैडी और बेबी मम्मा बनने तक का सफर।’

    क्रिसैन बैरेटो ने पति से की थी दो बार शादी

    क्रिसैन बैरेटो और नाथन करमचंदानी की बात करें, तो उन्होंने अप्रैल 2022 में सगाई थी, जिसके बाद उन्होंने अक्टूबर 2023 में कोर्ट मैरिज की। इसके छह महीने बाद क्रिसैन बैरेटो ने पति नाथन के साथ दोबारा शादी की और पूरे पारंपरिक अंदाज में सारे रीति-रिवाज फॉलो करते हुए उनका हाथ थामा था। पहले तो क्रिसैन बैरेटो ने नाथन संग क्रिश्चियन वेडिंग की और फिर हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए थे।

    क्या करते हैं क्रिसैन बैरेटो के पति और क्रिसैन?

    क्रिसैन बैरेटो के पति नाथन करमचंदानी इंजीनियरिंग में इलेक्ट्रिकल टेक्नीशियन हैं और यूके के रहने वाले हैं। शादी से पहले वह और क्रिसैन कई साल तक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहे थे। वहीं, क्रिसैन एक पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने ‘कैसी ये यारियां’ और ‘ससुराल सिमर का’ के अलावा ‘प्यार तूने क्या किया’, ‘एस ऑफ स्पेस 2’ और ‘इश्कबाज’ में काम किया है।

    सलमान जैदी को डेट करती थीं क्रिसैन बैरेटो

    नाथन से पहले क्रिसैन सलमान जैदी को डेट कर रही थीं। उनसे वह रियलिटी शो ‘एस ऑफ स्पेस 2’ के सेट पर मिली थीं। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा नहीं चला और ब्रेकअप हो गया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।