• Sports
  • कॉर्बिन बॉश के बाउंसर ने उड़ा दिए हेलमेट के चिथड़े, फिजियो दौड़ पड़ा, टी20 विश्व कप में हादसा होने से बचा

    नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यूएई और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे मुकाबले में उस वक्त मैदान पर सन्नाटा पसर गया, जब यूएई के बल्लेबाज अलीशान शराफू एक बेहद खतरनाक बाउंसर का शिकार हो गए। 16वें ओवर की इस घटना ने खिलाड़ियों और दर्शकों की सांसें थाम दीं। हालांकि कोई बड़ा


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 18, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यूएई और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे मुकाबले में उस वक्त मैदान पर सन्नाटा पसर गया, जब यूएई के बल्लेबाज अलीशान शराफू एक बेहद खतरनाक बाउंसर का शिकार हो गए। 16वें ओवर की इस घटना ने खिलाड़ियों और दर्शकों की सांसें थाम दीं। हालांकि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन एक पल के लिए हर किसी की सांसे रुक सी गई हैं।

    मैदान पर मची अफरा-तफरी, सिर पर लगी तेज गेंद

    साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कॉर्बिन बॉश ने 16वें ओवर में एक तीखी शॉर्ट-पिच गेंद फेंकी। यूएई के बल्लेबाज अलीशान शराफू ने लेग साइड की ओर हटकर पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद की रफ्तार और उछाल ने उन्हें चकमा दे दिया। गेंद सीधे उनके हेलमेट के ग्रिल और नेक गार्ड (गर्दन की सुरक्षा के लिए लगा गार्ड) पर जाकर लगी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हेलमेट का नेक गार्ड हवा में उड़कर दूर जा गिरा। ऐसा लगा कि इस गेंद ने हेलमेट के चिथड़े उड़ा दिए।

    एक ही पारी में दूसरी बार झेलनी पड़ी चोट

    हैरानी की बात यह रही कि अलीशान शराफू के लिए यह दिन काफी मुश्किल भरा रहा। यह दूसरी बार था जब उन्हें सिर या गर्दन के हिस्से पर गेंद लगी। पहली चोट के बाद वे पहले से ही थोड़ा असहज दिख रहे थे, और इस दूसरी टक्कर ने उन्हें पूरी तरह झकझोर दिया। गेंद लगते ही साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी और अंपायर तुरंत शराफू के पास पहुंचे। खेल को रोक दिया गया और फिजियो ने मैदान पर आकर उनका कनकशन टेस्ट शुरू किया। आईसीसी के सख्त नियमों के अनुसार, सिर पर चोट लगने के बाद खिलाड़ी की मानसिक स्थिति और आंखों के रिफ्लेक्स की जांच अनिवार्य होती है। शराफू काफी डरे हुए नजर आ रहे थे, जिसके बाद फिजियो ने उन्हें काफी समय तक ऑब्जर्व किया।

    खराब पिच पर खतरनाक बाउंसर

    साउथ अफ्रीकी गेंदबाज लगातार शॉर्ट गेंदों से यूएई के बल्लेबाजों को परेशान कर रहे थे। कॉर्बिन बॉश की यह गेंद पूरी तरह बॉडी-फॉलोइंग थी, यानी वह बल्लेबाज के पीछे की तरफ आई थी, जिससे शराफू के पास बचने का मौका बहुत कम था। इसके अलावा इस पिच पर अनइवेन बाउंस भी देखने को मिल रही है। जिसके कारण बल्लेबाजों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।