• Entertainment
  • ‘कोई आपकी बेटी की बॉडी के लिए ऐसा कहे तो?’, निक्‍की तंबोली ने प्रिंस नरूला को X पर लगाई फटकार

    टीवी रियलिटी शो ‘द 50’ अपने कंटेंट से ज्यादा विवादों और बेहद गंदी लड़ाइयों के कारण सुर्ख‍ियां बटोर रहा है। शो की हालत ये है कि यहां आए दिन कोई कंटेस्‍टेंट किसी को थप्‍पड़ मार रहा है। कोई किसी के निजी रिश्‍तों को लेकर ओछी बातें कर रहा है। कोई किसी की शक्‍ल-सूरत का मजाक


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 11, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    टीवी रियलिटी शो ‘द 50’ अपने कंटेंट से ज्यादा विवादों और बेहद गंदी लड़ाइयों के कारण सुर्ख‍ियां बटोर रहा है। शो की हालत ये है कि यहां आए दिन कोई कंटेस्‍टेंट किसी को थप्‍पड़ मार रहा है। कोई किसी के निजी रिश्‍तों को लेकर ओछी बातें कर रहा है। कोई किसी की शक्‍ल-सूरत का मजाक बनाते हुए प्‍लास्‍ट‍िक सर्जरी की दुहाई दे रहा है, तो कोई बॉडी शेमिंग और ऐज शेमिंग कर रहा है। अब इसी कड़ी में ‘बिग बॉस’ फेम एक्‍ट्रेस निक्‍की तंबोली ने टीवी एक्‍टर प्रिंस नरूला पर भरदम हमला किया है। उन्‍होंने रियलिटी टीवी के स्‍टार प्रिसं के कथ‍ित बॉडी शेमिंग के बयान पर भड़ास निकालते हुए उनके ‘सो-कॉल्‍ड पति, पिता और पब्‍ल‍िक फिगर’ होने की आलोचना की है।

    यह सब The 50 के हालिया एपिसोड के दौरान हुआ, जब प्रिंस नरूला ने कथित तौर पर निक्की तंबोली के लुक पर कमेंट किया था। निक्‍की ने X पर क्लिप शेयर की है और कहा है कि किसी की पीठ के पीछे उसका मजाक उड़ाना ताकत नहीं, सबसे कमजोर इंसान की पहचान है। निक्‍की ने यहां तक कहा है कि यदि कोई प्रिंस की बेटी के बारे में ऐसी बातें करता तो क्‍या वो वहां भी इसी तरह ठहाके लगाते।

    निक्‍की तंबोली ने प्रिंस नरूला को बताया डरपोक

    निक्‍की तंबोली ने क्‍ल‍िप शेयर करते हुए X पर लिखा, ‘सो-कॉल्ड पति, पिता, पब्लिक फ‍िगर। अगर कोई आपकी बेटी के शरीर के बारे में ऐसे बोले, तो क्या आप तब भी हंसेंगे? यह कोई स्ट्रैटेजी नहीं है। यह कोई गेम नहीं है। यह चुपचाप की जाने वाली बॉडी-शेमिंग है – डरपोक तरीका।’

    निक्‍की बोलीं- यह लीडरशिप नहीं है, यह नाकामी है

    निक्की यहीं नहीं रुकीं। उन्‍होंने आगे लिखा, ‘कैमरे कैरेक्टर को खत्म नहीं करते। असर बेइज्जती का बहाना नहीं है। किसी की पीठ के पीछे उसका मजाक उड़ाना पावर नहीं है। अगर आपके पास कहने के लिए कुछ है, तो उसे मुंह पर कहो। पीठ पीछे मजाक उड़ाना ताकत नहीं है – यह कॉन्फिडेंस का दिखावा करने वाला डर है। और बिना जिम्मेदारी का असर? यह लीडरशिप नहीं है। यह नाकामी है। यह ऑडियंस के सामने कमजोरी है।’

    ‘द 50’ में हैं 50 सेलिब्रिटी कंटेस्‍टेंट

    ‘द 50’ शो एकसाथ टीवी और OTT दोनों पर प्रसारित हो रहा है। इस शो में सोशल मीडिया, टीवी और फिल्‍मों से जुड़े 50 सेलिब्रिटी कंटेस्‍टेंट हैं, जो अलग-अलग गेम के जरिए जीत की बाजी लगा रहे हैं। यह शो भरपूर ड्रामा, स्ट्रैटेजी और पॉलिटिक्स पर चलता है।

    कौन है निक्‍की तंबोली

    जहां तक निक्की तंबोली की बात है, तो उन्‍होंने तेलुगू हॉरर कॉमेडी फ‍िल्म ‘चिकाती गाडिलो चिथाकोटुडु’ से एक्टिंग में डेब्यू किया था। बाद में उन्होंने एक्शन हॉरर फिल्म ‘कंचना 3’ में दिव्या का रोल निभाया। यह तमिल सिनेमा में उनका डेब्यू था। उनकी तीसरी फिल्म तेलुगू में ‘थिप्पारा मीसम’ थी, जिसमें उन्होंने मोनिका का किरदार निभाया था।

    ‘बिग बॉस 14’ से पॉपुलर हुईं निक्‍की तंबोली

    निक्‍की तंबोली को हिंदी टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ से पॉपुलैरिटी मिली। सलमान खान के इस शो में वह अपने बेबाक और कुछ हद तक बदतमीजी वाले अंदाज के लिए सुर्ख‍ियों में रहीं। निक्‍की इस शो की सेकंड रनर-अप रही थीं। बाद में वह रोहित शेट्टी के स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11’ में नजर आईं। इस शो में वह 10वें नंबर पर रहीं। निक्‍की को इसके अलावा ‘कलर्स टीवी’ के गेम शो ‘द खतरा खतरा शो’ में भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के साथ देखा गया।

    बॉलीवुड में कर चुकी हैं आइटम नंबर

    बॉलीवुड में निक्की तंबोली को हिंदी फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा’ में आइटम सॉन्‍ग करते देखा गया। इस फिल्‍म में वह नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ ‘कॉकटेल’ गाने पर थ‍िरकी थीं। बाद में वह रियलिटी शो ‘बिग बॉस मराठी सीजन 5’ में नजर आईं। वह यहां भी सेकंड रनर-अप रहीं। वह सोनी टीवी के रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया’ में भी दिखीं, और फर्स्ट रनर-अप बनकर बाहर निकलीं।

    कौन हैं प्रिंस नरूला

    जहां तक प्रिंस नरूला की बात है, तो वह रियलिटी टीवी शो ‘MTV रोडीज 12’, ‘MTV स्प्लिट्सविला 8’, ‘बिग बॉस 9’ और ‘नच बलिए 9’ के विनर रह चुके हैं। छोटे पर्दे पर वह ‘बढ़ो बहू’ में पहलवान लखन सिंह अहलावत और ‘नागिन 3’ में शाहनवाज अली के रोल में सुर्ख‍ियां बटोर चुके हैं। प्रिंस नरूला का जन्म 24 नवंबर 1990 को चंडीगढ़ में हुआ है। ‘बिग बॉस 9’ के दौरान उनकी मुलाकात एक्‍ट्रेस युविका चौधरी से हुई। दोनों ने 12 अक्टूबर 2018 को मुंबई में शादी कर ली। प्रिंस और युविका की एक बेटी है, जो 19 अक्टूबर 2024 को IVF से पैदा हुई है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।