ऐप से मैनेज करें कॉल फॉरवर्डिंग
कॉल फरवर्डिंग एक ऐसी सुविधा है, जिसका गलत इस्तेमाल कोई भी आसानी से कर सकता है। आपके नंबर पर कॉल फॉरवर्डिंग चालू करके कोई भी व्यक्ति आपके नंबर पर आने वाली कॉल को अपने मोबाइल नंबर पर ट्रांसफर कर सकता है। इसके बाद वह आपकी सारी कॉल सुन सकता है। इस पर रोक लगाने और मैनेज करने के लिए Myjio App में अपडेट आया है। इस अपडेट के साथ यूजर्स अब अपने स्मार्टफोन की सेटिंग मेन्यू में जाए बिना वॉइस और वीडियो कॉल फॉरवर्डिंग के लिए सेटिंद बदल सकते हैं। हालांकि, इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स एक शर्त पूरी करनी होगी।
मोबाइल डेटा करना होगा ऑन
इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स के फोन में मोबाइल डेटा ऑन होना चाहिए। अगर आप सोच रहे हैं कि बात इंटरनेट की है और आप वाई-फाई का इस्तेमाल करके भी फीचर को यूज कर पाएंगे तो ऐसा नहीं है। इसके लिए फोन का मोबाइल डेटा ऑन होना चाहिए।
कैसे करें इस्तेमाल?
- आपको सबसे पहले अपने फोन में MyJio ऐप ओपन करना है।
- इसके बाद आपको प्रोफाइल आइकन पर टैप करना है। यह आपको राइट साइड में सबसे ऊपर दिखाई देगा।
- फिर आपको Mobile Settings के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद Service Settings में जाएं। यहां आपकोक Call Forwarding का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक कर दें।
- अब आपको Voice और Video मिलेगा। आप जिसके लिए सेटिंग में बदलाव करना चाहते हैं, उस पर क्लिक कर दें।
- यूजर्स को कई कॉल फॉरवर्डिंग के ऑप्शन मिलेंगे। इसमें Always Forward When Busy When Unreachable और When Unanswered शामिल है। वे अपनी सुविधा के अनुसार कोई भी सिलेक्ट कर सकते हैं। साथ ही, ये भी देख सकते हैं कि कहीं उनके नंबर पर कॉल फॉरवर्डिंग ऑन तो नहीं है।













