• National
  • कोई फाइटर जेट क्रैश नहीं हुआ, तेजस के दुर्घटनाग्रस्त होने की रिपोर्टों पर HAL की दो टूक

    नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना के तेजस फाइटर जेट के दुर्घटनाग्रस्त होने की रिपोर्टों पर अब हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने बयान जारी किया है। एचएएल ने स्पष्ट किया है कि एलसीए तेजस का कोई विमान दुर्घटनाग्रस्त नहीं हुआ है। यह घटना जमीन पर हुई एक मामूली तकनीकी खराबी थी। तेजस विमान क्रैश की मीडिया रिपोर्टों


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 23, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना के तेजस फाइटर जेट के दुर्घटनाग्रस्त होने की रिपोर्टों पर अब हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने बयान जारी किया है। एचएएल ने स्पष्ट किया है कि एलसीए तेजस का कोई विमान दुर्घटनाग्रस्त नहीं हुआ है। यह घटना जमीन पर हुई एक मामूली तकनीकी खराबी थी।

    तेजस विमान क्रैश की मीडिया रिपोर्टों का संज्ञान लेते हुए सोमवार को देश की लड़ाकू विमान निर्माता सरकारी कंपनी HAL ने बताया कोई भी तेजस एलसीए विमान दुर्घटनाग्रस्त नहीं हुआ है। हालांकि अग्रिम मोर्चे के एक एयरबेस पर रनवे पर एक मामूली की तकनीकी खराबी सामने आई थी।

    विश्व के सर्वश्रेष्ठ सुरक्षित विमानों में एक है तेजस

    HAL ने कहा, मानक प्रक्रियाओं के तहत, इस मामले का गहन विश्लेषण किया जा रहा है और एलएएल जल्द से जल्द समाधान के लिए भारतीय वायु सेना के साथ मिलकर काम कर रहा है। कंपनी ने बताया कि एलसीए तेजस समकालीन लड़ाकू विमानों में विश्व के सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा रिकॉर्ड में से एक रखता है।

    रिपोर्ट में क्या कहा गया?

    कई मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था एक तेजस लड़ाकू विमान इस महीने की शुरुआत में संदिग्ध ब्रेक फेल होने के बाद अग्रिम मोर्चे के एक एयरबेस पर रनवे से आगे निकल गया, जिससे उसके ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा। रिपोर्ट में बताया गया कि विमान प्रशिक्षण उड़ान भरने के बाद बेस पर लौट रहा था।

    रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि इस घटना के बाद भारतीय वायुसेना ने व्यापक तकनीकी जांच करने के लिए लगभग 30 ‘सिंगल-सीट’ तेजस जेट विमानों के पूरे बेड़े को फिलहाल उड़ान भरने से रोक दिया।

    तेजस एमके-1ए स्वदेश में डिजाइन, विकसित और निर्मित अत्याधुनिक चौथी पीढ़ी के लड़ाकू विमान हैं। यह विमान इलेक्ट्रॉनिक रूप से स्कैन किए गए सक्रिय एरे (एईएसए) रडार, दृश्यता के दायरे से बाहर (बीवीआर), मिसाइल, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध तकनीक (ईडब्ल्यू) और हवा में ईंधन भरने की क्षमता (एएआर) से लैस है। इस विमान को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड कंपनी ने बनाया है। जबकि इसका इंजन अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक ने तैयार किया है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।