• Entertainment
  • कोलकाता में स्‍टेज पर नर्वस हुए Arijit Singh, संन्‍यास के बाद पहली बार LIVE शो, कहा- घबराहट हो रही

    अरिजीत सिंह प्‍लेबैक सिंगिंग से संन्‍यास की घोषणा के बाद रविवार को पहली बार कोलकाता में स्टेज पर लौटे। यह फैंस और खुद अरिजीत के लिए एक इमोशनल मौका था, क्‍योंकि जब से उन्‍होंने यह ऐलान किया है कि वह अब फिल्‍मों के लिए नहीं गाएंगे, हर चाहने वालों के दिल में एक मायूसी सी


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 9, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    अरिजीत सिंह प्‍लेबैक सिंगिंग से संन्‍यास की घोषणा के बाद रविवार को पहली बार कोलकाता में स्टेज पर लौटे। यह फैंस और खुद अरिजीत के लिए एक इमोशनल मौका था, क्‍योंकि जब से उन्‍होंने यह ऐलान किया है कि वह अब फिल्‍मों के लिए नहीं गाएंगे, हर चाहने वालों के दिल में एक मायूसी सी है। बहरहाल, रिटायरमेंट के ऐलान के बाद अपने पहले लाइव परफॉर्मेंस में गाहे-बगाहे यह बात अरिजीत की जुबान पर भी आई। खचाखच भरे नेताजी इंडोर स्टेडियम में परफॉर्मेंस के दौरान वह मौका भी आया, जब तालियों की गड़गड़ाहट के बीच अरिजीत ने कहा, ‘मैं बहुत नर्वस हूं।’ दिग्‍गज सिंगर ने कार्यक्रम में सितार वादक अनुष्का शंकर और मशहूर पर्कशनिस्ट बिक्रम घोष के साथ 20 मिनट का एक लंबा सेट परफॉर्म किया।

    सोशल मीडिया पर अरिजीत के फैंस के बीच उनके परफॉर्मेंस के वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इसमें अरिजीत को सितार वादक अनुष्का शंकर स्टेज पर बुलाती नजर आती हैं। तब फैंस के हुजूम से बात करते हुए अरिजीत कहते हैं कि उन्हें घबराहट हो रही है। उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत नर्वस हूं। मुझे बहुत घबराहट हो रही है। मुझे यहां बुलाने के लिए धन्यवाद।’

    अनुष्का और बिक्रम संग ‘माया भोरा राती’ पर परफॉर्मेंस

    कार्यक्रम के दौरान अरिजीत सिंह ने अनुष्का और बिक्रम घोष के साथ मिलकर ‘माया भोरा राती’ पर एक दमदार और मोहक परफॉर्मेंस दी। यह एक बंगाली रचना है, जिसे मूल रूप से लक्ष्मी शंकर ने गाया था और महान पंडित रवि शंकर ने कंपोज किया था।

    अनुष्‍का शंकर संग संगीत बनाने का अनुभव किया शेयर

    अरिजीत सिंह ने स्‍टेज से लंदन में अनुष्का शंकर के घर का किस्‍सा भी शेयर किया। उन्‍होंने बताया कि साथ में संगीत बनाते हुए दोनों ने किस तरह के क्रिएटिव पल बिताए। कार्यक्रम में ‘ट्रेसेस ऑफ यू’ पर एक डुएट भी शामिल था, जिसे अनुष्का शंकर ने कंपोज किया था और मूल रूप से नोरा जोन्स के साथ परफॉर्म किया था।

    अनुष्‍का शंकर ने शेयर किया वीडियो, अरिजीत को कहा- वन एंड ओनली!

    अनुष्का शंकर ने खुद भी इस कॉन्सर्ट का एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने साथ में कैप्‍शन लिखा, ‘बाद में कहने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन अभी के लिए, मेरा दिल!!!! एक और एकमात्र अर‍िजीत सिंह को मेरे पिता के शायद ही कभी सुने गए बंगाली गाने में जानू फूंकते हुए सुनना और फिर कोलकाता के साथ अपना नया म्‍यूजिक शेयर करना, यह सब सच में यादगार था।’

    फैंस बोले- एक और एकमात्र अरिजीत

    अरिजीत की परफॉर्मेंस पर सोशल मीडिया दीवानी हो रही है। एक फैन ने अनुष्‍का के पोस्‍ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘यह ईश्‍वर जैसा है! मैं हमेशा यह अवतार देखना चाहता था।’ एक अन्‍य यूजर ने कमेंट किया, ‘मुझे उम्मीद है कि वह फिर से प्योर क्लासिकल सिंगिंग में वापस आएंगे, हालांकि यह एक मुश्किल रास्ता है।’ एक तीसरे यूजर ने लिखा, ‘जब अनुष्का शंकर ने अपने सरप्राइज गेस्ट – एक और एकमात्र अरिजीत सिंह की घोषणा की तो दर्शक दंग रह गए।’

    लोग बोले- ‘प्‍योर टैलेंट’ हैं अरिजीत सिंह

    कई दूसरे यूजर्स ने जमकर अरिजीत सिंह की तारीफ की है। लिखा है कि वह ‘प्योर टैलेंट’ हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘अरिजीत को सुनना, सब कुछ भूल जाने के जैसा है। आप ऐसे ही गाते रहिए।’

    अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी को किया था रिटायरमेंट का ऐलान

    जानकारी के लिए बता दें कि अरिजीत सिंह ने बीते 27 जनवरी को उस वक्‍त सबको चौंका दिया, जब उन्‍होंने सोशल मीडिया पर प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा की। उन्‍होंने इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाला पोस्‍ट शेयर किया। बताया कि वह अब नए प्लेबैक सिंगिंग असाइनमेंट नहीं लेंगे। 38 साल के सिंगर ने कहा कि यह कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था, बल्कि लंबे समय तक सोचने-समझने के बाद का नतीजा था। उन्‍होंने साफ किया कि वह सिर्फ फिल्‍मों में गाने से दूर जा रहे हैं, अपनी क्रिएटिविटी और इसकी बेचैनी को वह संगीत की अलग-अलग विधाओं में पेश करते रहेंगे।

    ‘मातृभूमि’ के बाद अरिजीत सिंह के दो और गाने हुए रिलीज

    अरिजीत सिंह का पलेबैक सिंगिंग से संन्‍यास का फैसला ‘बैटल ऑफ गलवान’ के गाने ‘मातृभूमि’ के ठीक बाद आया। सिंगर ने यह भी स्‍पष्‍ट किया कि उन्‍होंने गाए हुए कुछ गाने आगे आने वाले दिनों में रिलीज होंगे। हाल ही ‘ओ रोम‍ियो’ फिल्‍म के लिए अरिजीत का गाना ‘इश्‍क का फीवर’ और ‘हम तो तेरे लिए थे’ भी रिलीज हुआ है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।