• Entertainment
  • क्‍या झूठ बोल रहे हैं रणवीर सिंह? ऋतिक रोशन ने Don 3 को लेकर किए दावों पर तोड़ी चुप्‍पी

    रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ‘डॉन 3’ पर करीब तीन साल से काम कर रहे थे और इस साल जनवरी में इसकी शूटिंग भी शुरू होनी थी, पर इसके सामने एक बड़ी रुकावट आ गई। रणवीर सिंह ने एनमौके पर फिल्म छोड़ दी। इसके कारण रणवीर और फरहान के बीच मतभेद हो गए। मेकर्स ने


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 13, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ‘डॉन 3’ पर करीब तीन साल से काम कर रहे थे और इस साल जनवरी में इसकी शूटिंग भी शुरू होनी थी, पर इसके सामने एक बड़ी रुकावट आ गई। रणवीर सिंह ने एनमौके पर फिल्म छोड़ दी। इसके कारण रणवीर और फरहान के बीच मतभेद हो गए। मेकर्स ने रणवीर से 40 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा, पर एक्टर ने इनकार कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर’ की सफलता के कारण यह फैसला लिया। इस बीच ऐसी खबरें आईं कि मेकर्स ने रणवीर को बताए बिना ‘डॉन 3’ के लिए ऋतिक रोशन को अप्रोच किया, जबकि रणवीर को पहले से ही कास्ट किया जा चुका था। यह बात रणवीर को नागवार गुजरी। अब इस पर ऋतिक रोशन ने रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा है कि ये झूठी खबरें हैं, जिनमें रत्तीभर भी सच्चाई नहीं है। उन्हें कभी भी ‘डॉन 3’ के लिए अप्रोच नहीं किया गया था। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या रणवीर सिंह झूठ बोल रहे हैं?

    ऋतिक रोशन बोले- ‘डॉन 3’ के लिए कभी अप्रोच नहीं किया गया

    ऋतिक रोशन ने सामने आकर सारी बात साफ की है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘जो बात महज अफवाह के रूप में शुरू हुई थी, अब उसने एक अलग ही रूप ले लिया है, और सच्चाई सामने लाना बेहद जरूरी है। मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि ‘डॉन 3′ के लिए मुझसे कभी भी संपर्क नहीं किया गया। मीडिया से अपील है कि वह ऐसी किसी भी खबर से दूर रहें।’

    जो बात महज अफवाह के रूप में शुरू हुई थी, अब उसने एक अलग ही रूप ले लिया है, और सच्चाई सामने लाना बेहद जरूरी है। मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि डॉन 3 के लिए मुझसे कभी भी संपर्क नहीं किया गया।
    ऋतिक रोशन

    ‘डॉन 3’ को लेकर रणवीर सिंह और एक्सेल एंटरटेनमेंट में ठनी

    उधर, एक सोर्स ने ‘स्क्रीन’ को बताया कि रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट ने कुमार मंगलम बिरला से भी मुलाकात की, जिनका बिरला स्टूडियोज रणवीर सिंह की फिल्म ‘प्रलय’ को प्रोड्यूस कर रहा है। एक्सेल एंटरटेनमेंट ने उनसे अनुरोध किया है कि जब तक ‘डॉन 3’ से बाहर निकलने का मामला हल नहीं हो जाता, तब तक न तो फंड जारी किया जाए और न ही शूटिंग शुरू की जाए। रणवीर सिंह ने फैसला किया था कि ‘धुरंधर’ के बाद वह ‘प्रलय’ पर काम करेंगे। वह इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी हैं। उनके पास अपना रुख नरम करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था और अब उन्होंने ‘डॉन 3’ के प्रोडक्शन कॉस्ट के ऑडिट किए गए अकाउंट्स की मांग की है।

    ‘डॉन 3’ पर रणवीर और फरहार अख्तर के बीच क्यों है विवाद?

    ‘डॉन 3’ को लेकर रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच क्या मतभेद है, यहां बता रहे हैं। दरअसल, रणवीर ने ‘धुरंधर’ की रिलीज के बाद ‘डॉन 3’ अचानक छोड़ दी थी। इससे फरहान की कंपनी को काफी नुकसान हुआ था, करीब 40 करोड़ रुपये का। तो फरहान की कंपनी ने रणवीर सिंह से 40 करोड़ का मुआवजा मांगा था। लेकिन एक्टर ने इनकार कर दिया। बात बढ़ी तो प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया को बीच में आना पड़ा, लेकिन बात और बिगड़ गई। गिल्ड के सामने एक मीटिंग रखी गई, जिसमें रणवीर सिंह का पक्ष भी सामने आया।

    रणवीर सिंह के फरहान अख्तर पर आरोप

    रणवीर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट पर अनप्रोफेशनल होने का आरोप लगाया। साथ ही दावा किया कि जब उनकी फिल्में नहीं चल रही थीं, तो ‘डॉन 3’ के मेकर्स शूट को लगातार डिले कर रहे थे। रणवीर ने यह भी कहा कि मेकर्स ने उन्हें बताए बिना ऋतिक रोशन को भी अप्रोच किया था, लेकिन ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद अचानक ही फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी का मन बदल गया और ‘डॉन 3’ में रणवीर को लेने के लिए बेचैन हो उठे।

    ‘डॉन 3’ में कब हुई रणवीर सिंह की एंट्री?

    ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह की एंट्री साल 2023 में हुई थी। तब मेकर्स ने एक टीजर के जरिए इसका ऐलान किया था। फिल्म में कृति सेनन भी थीं। साल 2025 तक फरहान अख्तर शूटिंग लोकेशंस देख रहे थे, पर शूट शुरू नहीं हो पाया। और फिर ‘धुरंधर’ की रिलीज के बाद रणवीर सिंह ने ‘डॉन 3’ छोड़ दी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।