टीम इंडिया पाकिस्तान से मैच खेलने जाएगी श्रीलंका
एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम आईसीसी के प्रोटोकॉल को फॉलो करेगी और पाकिस्तान के खिलाफ अपने मैच के लिए श्रीलंका जाएगी। वहां जाकर प्रैक्टिस भी करेगी और आर प्रेमदासा स्टेडियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेगी। सूत्र ने कहा, ‘टीम इंडिया श्रीलंका जाएगी और आईसीसी का प्रोटोकॉल फॉलो करेगी। वे अपनी शेड्यूल के मुताबिक प्रैक्टिस करेंगे, प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और ऑन टाइम स्टेडियम पहुंचकर मैच रेफरी का मैच कॉल ऑफ करने का इंतजार करेंगे।’
अब इस पूरे मामले में आईसीसी क्या एक्शन लेता है, यह जल्दी पता चल जाएगा। अगर 15 फरवरी को पाकिस्तान की टीम मैच खेलने कोलंबो नहीं आती है तो इस केस में भारत को वॉकओवर मिलेगा और 2 अंक मिलेंगे।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड
भारत- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।
पाकिस्तान- सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, साइम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।













