• Technology
  • क्‍या पाकिस्‍तान में बैन हो जाएगा बच्‍चों के लिए सोशल मीडि‍या? 8वीं की छात्रा ने लगाई हाईकोर्ट में गुहार

    ऑस्ट्रेलिया के बाद पाकिस्तान में भी 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की जा रही है। हाल ही में लाहौर हाई कोर्ट (LHC) में एक याचिका दायर की गई। इसमें कहा गया है कि देश में 16 साल से कम उम्र वाले बच्चों


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 28, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    ऑस्ट्रेलिया के बाद पाकिस्तान में भी 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की जा रही है। हाल ही में लाहौर हाई कोर्ट (LHC) में एक याचिका दायर की गई। इसमें कहा गया है कि देश में 16 साल से कम उम्र वाले बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन कर देना चाहिए। बता दें कि कुछ समय पहले ही ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल से कम आयु वाले बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन किया था। इसके बाद से यूके और फ्रांस जैसे कई देश भी इस ओर कदम बढ़ा रहे हैं। अब पाकिस्तान भी ऐसा विचार रखने वाला देश बन गया है।

    कक्षा 8 की छात्रा ने दायर की याचिका

    लाहौर के हाई कोर्ट में कक्षा 8 की छात्रा आलिया सलीम ने अपने वकील शीजा के जरिए याचिका दायर की है। इसमें फेडरल सरकार, पाकिस्तान टेलीकम्युनिकेशन अथॉरिटी (PTA) और दूसरी संबंधित एजेंसियों को रेस्पोंडेंट बनाया गया है। याचिका के मुताबिक, सोशल मीडिया का इस्तेमाल बच्चों के मानसिक, नैतिक और पढ़ाई-लिखाई के विकास को नुकसान पहुंचा रहा है। याचिका में कहा गया है कि इन प्लेटफॉर्म्स का गलत इस्तेमाल बच्चों में मानसिक समस्याएं पैदा कर रहा है। इससे उनके व्यक्तित्व और भविष्य पर बुरा असर पड़ सकता है। याचिकाकर्ता का कहना है कि बच्चों को बिना किसी रोक-टोक के सोशल मीडिया इस्तेमाल करने से वे कम उम्र में ही खराब कंटेंट और गलत ऑनलाइन व्यवहार के कॉन्टैक्ट में आ जाते हैं।

    याचिका में यह भी कहा गया है कि सरकार का यह कर्तव्य है कि वह बच्चों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करे। इसलिए, कोर्ट से गुजारिश की गई है कि वह बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाने को इस का हिस्सा माने।

    आंध्र प्रदेश में भी इस योजना पर किया था विचार

    अब पाकिस्तान सरकार इस याचिका पर अपना क्या फैसला देती है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने के बाद से कई देश इस तरफ बढ़ रहे हैं। ऐसा करने वाला ऑस्ट्रेलिया पहला देश बन गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ समय पहले आईं रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत के दक्ष‍िण राज्‍य आंध्र प्रदेश में 16 साल से कम उम्र बच्‍चों के सोशल मीडिया चलाने पर प्रतिबंध लगाने की योजना बनाई जा रही थी। राज्‍य के आईटी मंत्री नारा लोकेश ने इस मामले पर कहा था कि सोशल मीड‍िया पर दिखाए जाने वाले कंटेंट को बच्‍चे पूरी तरह से समझ नहीं पाते और इसलिए एक मजबूत कानूनी ढांचा बनाए जाने की जरूरत है। हालांकि, अभी इस संबंध कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।