• Sports
  • क्यों उस्मान तारिक को डर-डरकर गेंद थमाई? भारत से हार के बाद पाकिस्तानी कोच ने दिया ये जवाब

    कोलंबो: भारत के हाथों 61 रनों की करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तानी खेमे में मायूसी के साथ-साथ रणनीतिक फैसलों पर भी सवाल उठ रहे हैं। पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक को देर से गेंदबाजी पर बुलाने और टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 16, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    कोलंबो: भारत के हाथों 61 रनों की करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तानी खेमे में मायूसी के साथ-साथ रणनीतिक फैसलों पर भी सवाल उठ रहे हैं। पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक को देर से गेंदबाजी पर बुलाने और टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले पर अपनी सफाई दी। पाकिस्तान की टीम का इस मुकाबले से पहले ऐसा खौफ बनाया गया था कि वह भारत को बड़ी आसानी के साथ हरा देंगे, लेकिन मैच में टीम इंडिया ने उन्हें दिखा दिया कि वह वर्ल्ड की बेस्ट टीम क्यों हैं।

    उस्मान तारिक को देरी से क्यों लाया गया?

    मैच से पहले उस्मान तारिक को पाकिस्तान का ट्रम्प कार्ड माना जा रहा था, लेकिन उन्हें 11वें ओवर में गेंदबाजी पर लाया गया। तब तक ईशान किशन ने भारत को तूफानी शुरुआत दिला दी थी। हेसन ने इस पर कहा, ‘उस्मान तब सबसे प्रभावी होते हैं जब बल्लेबाज उन पर हमला करने की कोशिश करते हैं। हमने शादाब खान और अबरार अहमद पर भरोसा जताया कि वे पावरप्ले के बाद दबाव बनाएंगे, लेकिन उनकी लेंथ सटीक नहीं रही।’ हालांकि तारिक ने 4 ओवर में केवल 24 रन देकर सूर्यकुमार यादव का बड़ा विकेट लिया, लेकिन तब तक मैच पाकिस्तान के हाथ से फिसल चुका था।

    क्या कप्तान सलमान अली आगा से हुई चूक?

    आर. प्रेमदासा स्टेडियम में पिछला रिकॉर्ड पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों के पक्ष में रहा है, फिर भी पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। माइक हेसन ने इस फैसले का बचाव करते हुए कहा, ‘टॉस की इसमें कोई गलती नहीं थी। पिच दूसरी पारी में धीमी होने के बजाय और बेहतर हुई थी और गेंद कम टर्न हो रही थी। हार की मुख्य वजह गेंदबाजी में खराब एक्जीक्यूशन और ईशान किशन की 77 रनों की आक्रामक पारी रही।’

    इतिहास की सबसे बड़ी हार और सुपर-8 का संकट

    यह टी20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास में रनों के लिहाज से पाकिस्तान की भारत के खिलाफ सबसे बड़ी हार है। इस हार के बाद पाकिस्तान का नेट रन रेट गिरकर -0.403 हो गया है, जिससे वे अंक तालिका में तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। अब सुपर-8 की रेस में बने रहने के लिए पाकिस्तान को 18 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।