पत्रकार विक्की लालवानी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर खुशी कपूर और वेदांग रैना के ब्रेकअप को लेकर दावा किया। उन्होंने कहा कि रिश्ता खत्म हो गया है। खुशी और वेदांग अब साथ नहीं हैं, लेकिन ब्रेकअप का कारण अभी पता नहीं चला है। हालांकि, दोनों की तरफ से इसको लेकर कोई रिएक्शन नहीं आया है।
2023 में उड़ी थी डेटिंग की खबरें
वेदांग रैना और खुशी कपूर के अफेयर की खबरें साल 2023 में सामने आई थीं, जब दोनों ने जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ में काम किया था। सेट पर इनकी दोस्ती गहरी हुई और फिर ये अक्सर साथ नजर आने लगे। पर दोनों ने ही रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया। वेदांग ने तो कहा था कि वो सिर्फ ‘अच्छे दोस्त हैं।’
इशारों में किया था कंफर्म
हालांकि, खुशी ने अप्रैल 2025 में अपने गले में एक नेकपीस पहना था, जिसमें V और K का पेंडेंट था। बीच में दिल भी था। फैंस ने कहा था कि उन्होंने बिना कहे अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया है।
खुशी और वेदांग की फिल्में
खुशी ने 2023 में ‘द आर्चीज’ के बाद ‘लवयापा’ और ‘नादानियां’ में काम किया था, जो 2025 में रिलीज हुई थीं। 2026 में वो ‘मॉम 2’ में दिखेंगी। वेदांग को आलिया भट्ट के साथ ‘जिगरा’ में देखा गया था।














