सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स हैंडल पर खेसारी लाल यादव का एक यूजर ने वीडियो पोस्ट किया। कैप्शन लिखा, ‘भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने मंच पर पहुंचे ब्राह्मण बच्चे को पैर छूने से मना किया। आप ब्राह्मण कुल के आदमी हो. हमारे यहां ब्राह्मण बच्चों का भी पैर छूते है। हमारे यहां संस्कार है। यह कहकर खेसारी ने बच्चे के पैर छू लिये।’
खेसारी लाल यादव का वीडियो वायरल
दरअसल, 24 सेकेंड के वीडियो में एक बच्चा धोती-कुर्ते में आता है और खेसारी लाल यादव के पैर छूता है। इस दौरान एक्टर उसका हालचाल पूछते हैं कि वह कैसा है? इसके बाद वह पास में खड़ी किसी महिला के भी पांव छूने के लिए झुकता है तो खेसारी उससे कहते हैं, ‘आप पैर मत छुआ करो आप ब्राह्मण कुल के आदमी हो। ठीक है!’
खेसारी ने बच्चे के पैर छुए तो लोगों ने घेर लिया
बच्चे का पैर छूते हुए भोजपुरी एक्टर ने कहा, ‘हम ब्राह्मण बच्चों का भी पैर छूते हैं… हमारे यहां संस्कार है। आप बैठ जाओ।’ अब इस क्लिप पर लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए। एक यूजर ने लिखा, ‘कुछ भी कहो खेसारी है एकदम बढ़िया आदमी। ये आदमी राजनीति के लिए नहीं बना। अपने आर्ट में परफेक्ट है। और हां रविकिशन को इसके बारे में अनाप शनाप नहीं बोलना था।’ एक ने लिखा, ‘इसी बड़बोलेपन की वजह से हारा है।’ एक ने लिखा, ‘और फिर कहता है की जातिवाद कुछ नहीं होता।’ एक ने लिखा, ‘ये कैसे मानसिक गुलाम है भाई।’
खेसारी हार गए थे विधानसभा चुनाव
बता दें कि खेसारी लाल यादव ने बिहार के छपरा से विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गए थे। इसी को लेकर आज भी लोग उन्हें ताने मारते हैं। वह बीते दिन उस शहर गए थे और वहां पर उन्होंने 11 जोड़ों की शादी कराई थी और 11 बाइक तोहफे में दी थी। साथ ही कहा था कि वह नेता नहीं बनना चाहते हैं। वह बस लोगों की सेवा करना चाहते हैं।













