• Crime
  • गर्लफ्रेंड को मारा और उसे खा गया, नरभक्षी बाप की खौफनाक कहानी बेटी की जुबानी

    पहले अपनी गर्लफ्रेंड की बुरी तरह से हत्या की और फिर उसके शरीर के कुछ अंग खा गया। सुनकर आप भी जरूर कांप गए होंगे! लेकिन यह सच है। अपनी गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड की हत्या करने जैसी बहुत से क्राइम से आप रूबरू हुए होंगे। लेकिन इस तरह की खौफनाक घटना के बारे में शायद


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 8, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    पहले अपनी गर्लफ्रेंड की बुरी तरह से हत्या की और फिर उसके शरीर के कुछ अंग खा गया। सुनकर आप भी जरूर कांप गए होंगे! लेकिन यह सच है। अपनी गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड की हत्या करने जैसी बहुत से क्राइम से आप रूबरू हुए होंगे। लेकिन इस तरह की खौफनाक घटना के बारे में शायद ही आपने सुना हो।

    स्वीडन में हुई इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। करीब 16 साल पहले 2010 में यहां रहने वाले इस शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को जान से मार दिया और उसका कुछ हिस्सा खा गया। उसे नाम मिला- ‘ Skara Cannibal ‘ यानी नरभक्षी। अब उसकी बेटी जेमी ली एरो ( Jamie Lee Arrow ) ने एक बार फिर इस घटना के बारे में खुलकर बात की है। क्राइम टीवी सीरीज ‘Evils Lives Here’ में उसने बताया कि इस घटना के बाद उसका बचपन कैसा बीता। कैसे उसे नशे की लत लग गई। लेकिन इस सब के बावजूद वो अपने पिता से नफरत नहीं कर पाई और आज भी अपने पिता से प्यार करती है।

    ‘तुम्‍हारे पापा मुझे मारने वाले हैं’

    बात नवंबर 2010 की है। तब जेमी महज 9 साल की थी। वो अपने पिता इसाकिन जॉनसन ( Isakin Johnson Drabbad ) और सौतेली मां हेली क्रिस्टेनसन से मिलने गई। सौतेली मां ने जब उसे खाना बनाकर परोसा तो कहा, ‘यह आखिरी बार मैं तुम्हें खाना बनाकर खिला रही हूं क्योंकि तुम्हारे पापा मुझे मारने वाले हैं।’ जेमी बताती है कि वो ये सुनकर हैरान रह गई। लेकिन उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि सच में ऐसा कुछ होगा। कुछ ही देर बाद जॉनसन ने हेली का गला काट डाला। और उसके शरीर के कुछ अंग खा भी गया।

    2012 में जॉनसन को सजा सुनाई गई और उसे मानसिक रोगी वाले स्पेशल जेल में रखा गया। करीब 4 साल के बाद जेमी जेल में अपने पिता से मिलने गई। लेकिन वो घबराई नहीं बल्कि जाकर अपने पिता के गले लग गई। उसे लग रहा था कि उसके पिता इस घटना के बाद बदल गए होंगे। लेकिन यह सब उसका भ्रम था। जल्द ही जॉनसन अपने असली रंग में आने लगा। इसके बाद जेमी ने फैसला कर लिया कि वो अब कभी जॉनसन से नहीं मिलेगी।

    ड्रग्स और काला जादू करने की लत

    नरभक्षी की बेटी ने और भी कई खुलासे किए। उसने बताया कि उसके पिता को ड्रग्स लेने की लत थी। उसकी दिमागी हालत भी ठीक नहीं थी। यही नहीं उसे काला जादू करने की भी लत लग गई थी। खासतौर से जादू-टोने में इस्तेमाल होने वाली Voodoo Dolls (गुड़िया) रखने का उसे शौक था। उसके कमरे में कम से कम 10 ऐसी गुड़िया थीं। वो बहुत ही आक्रामक और खतरनाक था।

    ‘उसने मौत मांगी, मैंने दे दी’

    जेल में अपनी बेटी से बात करते हुए उसने और भी चौंकाने वाले खुलासे किए। उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं था। उसका दावा था कि वो मरना ही चाहती थी। मैंने बस उसकी मदद की। उसने मौत मांगी तो मैंने दे दी। जेमी जब महज 6 साल की थी तब उसके पिता और उनकी नई गर्लफ्रेंड के बीच रिश्ता पनपा। शुरू में दोनों के बीच सब कुछ बहुत ही अच्छा चल रहा था। लेकिन वो दोनों एक-दूसरे के लिए नहीं बने थे।

    इंसानों से नफरत

    यही नहीं एक इंटरव्यू में इसाकिन ने कबूल किया था कि उसे इंसान बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं। उनकी एक भी चीज अच्छी नहीं है। इतिहास में उसे सिर्फ वाइकिंग्स ही पसंद थे। उसने एक ऑनलाइन स्टोर भी शुरू किया था, जिस पर वो वूडू गुड़िया बेचता था। वो अपने खून से उस पर स्लोगन भी लिखता कि लोग उसे नरभक्षी कहते हैं।

    पिता से कभी न मिलने का लिया फैसला

    जेमी इस घटना को पचा नहीं पा रही थी। वो डिप्रेशन में जा चुकी थी। उसे नशे की लत हो गई थी। इस घटना के बाद उसकी मां न उसे टीवी देखने देती थी ना रेडियो सुनने देती थी। वो चाहकर भी अपने पिता से नफरत नहीं कर पा रही थी। लेकिन एक समय उसे समझ आया कि उसका पिता उसके दिमाग के साथ खेल रहा है। 19 साल की उम्र में उसने फैसला लिया कि अब वो कभी अपने पिता नहीं मिलेगी। इसके बाद उसने नई जिंदगी की शुरुआत की। अब वो दो बच्चों की मां है और डिप्रेशन से जूझ रहे दूसरे बच्चों की मदद करती है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।