• Sports
  • गले लगाया, पैर छूए, कुलदीप यादव के संस्कार तो देखिए, गौतम गंभीर के पिता को दिल खोलकर दी इज्जत

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का एक बेहद भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले कुलदीप यादव ने भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर के पिता, दीपक गंभीर के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। यह


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 9, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का एक बेहद भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले कुलदीप यादव ने भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर के पिता, दीपक गंभीर के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। यह वाकया उस समय हुआ जब गंभीर ने अपने दिल्ली स्थित आवास पर पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ को डिनर के लिए आमंत्रित किया था।

    कुलदीप यादव ने छूए गंभीर के पिता के पैर

    डिनर के बाद जब टीम बस की ओर रवाना हो रही थी, तब कुलदीप यादव ने दीपक गंभीर को गले लगाया और भारतीय संस्कृति का सम्मान करते हुए उनके पैर छुए। इस दिल छू लेने वाले पल का वीडियो फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है, जिसे लोग कुलदीप की सादगी और संस्कारों की मिसाल बता रहे हैं। गौरतलब है कि भारत का अगला मैच 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ होना है।

    कुलदीप यादव बनाएंगे बड़ा रिकॉर्ड

    कुलदीप यादव टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर बनने से महज 6 विकेट दूर हैं। अब तक कुलदीप इस फॉर्मट में 53 मैचों में 94 विकेट ले चुके हैं। हालांकि, उन्हें अमेरिका के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मैच में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी, लेकिन दिल्ली की स्पिन मददगार पिच पर उनकी वापसी की पूरी उम्मीद है।

    भारत ने अमेरिका को हराया

    भारतीय टीम ने अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत शानदार तरीके से की है। मुंबई में खेले गए पहले मैच में भारत ने अमेरिका को 29 रनों से मात दी थी। उस मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 84 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी, जबकि गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज ने तीन विकेट चटकाए थे। अब टीम इंडिया की नजरें नामीबिया को हराकर अपनी जीत की लय को बरकरार रखने पर टिकी हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।