• National
  • गांधी परिवार की बढ़ेगी मुश्किल, नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की याचिका पर 9 मार्च को सुनवाई करेगा दिल्ली हाईकोर्ट

    नई दिल्लीः नेशनल हेराल्ड केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत अन्य के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट 9 मार्च को अगली सुनवाई करेगा। ईडी की अर्जी पर सुनवाई की तारीख तय दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को मामले में गांधी परिवार और दूसरों को जवाब


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 19, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्लीः नेशनल हेराल्ड केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत अन्य के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट 9 मार्च को अगली सुनवाई करेगा।

    ईडी की अर्जी पर सुनवाई की तारीख तय

    दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को मामले में गांधी परिवार और दूसरों को जवाब फाइल करने के लिए समय दिया। इसके साथ ही, 9 मार्च को सुनवाई के लिए ईडी की याचिका को लिस्ट कर दिया। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने आरोपी पक्ष को और समय दिए जाने पर आपत्ति जताई। मेहता ने कहा कि उन्हें दो महीने पहले नोटिस दिया गया था।

    हाई कोर्ट ने गांधी परिवार को जारी किया था नोटिस

    22 दिसंबर 2025 को, हाईकोर्ट ने गांधी परिवार और अन्य को मुख्य पिटीशन के साथ-साथ ईडी की उस याचिका पर भी नोटिस जारी किया था, जिसमें 16 दिसंबर के ट्रायल कोर्ट के ऑर्डर पर रोक लगाने की मांग की गई थी। इस मामले में ईडी ने चार्जशीट खारिज करने के निचली अदालत के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

    ट्रायल कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान लेने से मना किया

    राऊज एवेन्यू कोर्ट ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और दूसरों के खिलाफ चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने अपने आदेश में यह साफ किया था कि ईडी चाहे तो इस मामले में आगे जांच जारी रख सकती है। इसी आदेश के खिलाफ अब ईडी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

    मामला क्या है जिस पर हाई कोर्ट में होगी सुनवाई

    ईडी की ओर से दाखिल चार्जशीट में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा, सुमन दुबे, सुनील भंडारी, साथ ही यंग इंडियन और डोटेक्स मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड को आरोपी बनाया गया। एजेंसी का आरोप है कि इन लोगों ने मिलकर एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) की 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों को गलत तरीके से अपने कब्जे में लिया।

    ईडी का दावा है कि जांच के दौरान फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े अहम सबूत सामने आए। एजेंसी के अनुसार, एजेएल की संपत्तियों को बेहद कम कीमत पर हासिल करने की साजिश रची गई और इसके जरिए अवैध रूप से लाभ उठाया गया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।