• Business
  • गाड़ियों का ऑर्डर पूरा नहीं कर पा रही मारुति, अब कैपेसिटी बढ़ाने की है तैयारी

    नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करने के बावजूद ऑर्डर पूरा नहीं कर पा रही है। कंपनी के पास करीब 200,000 गाड़ियों का पेंडिंग ऑर्डर है। बढ़ती घरेलू मांग को पूरा करने के लिए कंपनी ने अब अगले फाइनेंशियल ईयर में अपनी क्षमता में 500,000


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 4, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करने के बावजूद ऑर्डर पूरा नहीं कर पा रही है। कंपनी के पास करीब 200,000 गाड़ियों का पेंडिंग ऑर्डर है। बढ़ती घरेलू मांग को पूरा करने के लिए कंपनी ने अब अगले फाइनेंशियल ईयर में अपनी क्षमता में 500,000 यूनिट का इजाफा करने की योजना बनाई है। अभी कंपनी के हरियाणा और गुजरात प्लांट की सालाना क्षमता 26 लाख यूनिट की है।

    ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक मारुति सुजुकी का कहना है कि डिमांड पूरी करने के लिए उसके प्लांट पूरी क्षमता के साथ काम कर रहे हैं। कंपनी के पास अभी 12 दिन की डीलर इंवेंट्री है। इसमें सात दिन का ट्रांजिट भी शामिल है। यह 30 दिन की नॉर्मल डीलर इंवेंट्री से आधे से भी कम है। कंपनी के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (मार्केटिंग एंड सेल्स) पार्थो बनर्जी ने कहा कि पिछले हमने कंपनी की बुकिंग में 20 फीसदी तेजी आई। हमारी क्षमता इतनी अधिक नहीं है लेकिन हम पूरा प्रयास कर रहे हैं किसी को भी गाड़ी के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़े।
    मारुति सुजुकी की इलेक्ट्रिक एसयूवी e-Vitara की कब मिलेगी डिलीवरी, जानें वेटिंग पीरियड

    कितनी गाड़ियां बनाती है कंपनी?

    कंपनी ने पिछले महीने 161,000 कारें डिस्पैच की जबकि पिछले साल फरवरी में 160,791 गाड़ियां डिस्पैच की थी। सुजुकी मोटर ने पिछले महीने पोस्ट-अर्निंग्स कॉल में बताया था कि कंपनी हर महीने 220,000-230,000 गाड़ियां बना रही है। इनमें से 170,000-180,000 यूनिट घरेलू बिक्री के लिए हैं जबकि 50,000 गाड़ियों का एक्सपोर्ट किया जा रहा है।

    कंपनी अफ्रीका और पश्चिम एशिया के देशों को एक्सपोर्ट करती है। अगले फाइनेंशियल ईयर में दो नए प्लांट से उत्पादन शुरू होने पर हर महीने 20,000 ज्यादा गाड़ियां एक्सपोर्ट होंगी। सुजुकी की ग्लोबल सेल में मारुति की 56 फीसदी हिस्सेदारी है। कंपनी का कहना है कि अगले साल भारत में 250,000 यूनिट के दो नए प्लांट्स से उत्पादन शुरू होगा।

    पिछले हमने कंपनी की बुकिंग में 20 फीसदी तेजी आई। हमारी क्षमता इतनी अधिक नहीं है लेकिन हम पूरा प्रयास कर रहे हैं किसी को भी गाड़ी के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़े।
    पार्थो बनर्जी, सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (मार्केटिंग एंड सेल्स), मारुति सुजुकी

    हरियाणा के खरखौदा में सेकंड लाइन से पहली तिमाही में उत्पादन शुरू होगा जबकि गुजरात के हंसलपुर में चौथी लाइन दूसरी तिमाही में चालू होगी। कंपनी का कहना है कि अगर वेट टाइम लंबा होगा तो ग्राहक दूसरी कंपनियों का रुख कर सकते हैं। इसलिए इंवेंट्री लेवल को स्टैंडर्ड लेवल तक ले जाना जरूरी है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।