• National
  • गाड़ी और घर है तो नहीं मिलेगा राशन, दिल्ली में तय हो गया गरीबों का पैमाना, नोटिस जारी

    नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने उन राशन कार्डधारियों को नोटिस जारी किया है जिनके पास जमीन के साथ घर होने के साथ ही अपनी गाड़ी भी है। विभाग द्वारा जारी जांच अभियान के बाद ऐसे लोगों को SMS के जरिए नोटिस जारी किया जा रहा है। उनसे जवाब देने को


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 30, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने उन राशन कार्डधारियों को नोटिस जारी किया है जिनके पास जमीन के साथ घर होने के साथ ही अपनी गाड़ी भी है। विभाग द्वारा जारी जांच अभियान के बाद ऐसे लोगों को SMS के जरिए नोटिस जारी किया जा रहा है। उनसे जवाब देने को कहा गया है। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उनका राशन कार्ड रद्द कर दिया जाएगा। हालांकि दिल्ली सरकारी राशन डीलर्स संघ ने सरकार के इस तरह जारी नोटिस पर सवाल उठाते हुए सीएम रेखा गुप्ता को चिट्ठी भी लिखी है।

    सरकार की तरफ से जारी नोटिस में उनकी गाड़ी, घर की जानकारी के साथ ही उनके आय के बारे में भी जानकारी देने के लिए कहा गया है। साथ ही राशन कार्ड के लिए न्यूनतम सालाना एक लाख रुपये की आय को लेकर राजस्व विभाग की ओर से जारी आय प्रमाण पत्र भी जमा कराने को कहा है। यह आय प्रमाण पत्र अनिवार्य किया गया है। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उनका अगले महीने से राशन कार्ड रद्द कर दिया जाएगा। दिल्ली में बीते दिनों राशन कार्ड धारकों को लेकर चले जांच अभियान के दौरान आठ लाख से अधिक लोग अपात्र पाए गए हैं।

    दिल्ली सरकार जारी कर रही नोटिस

    राशन डीलर संघ के मुताबिक सरकार का यह जांच अभियान ठीक है लेकिन ऐसे लोगों को नोटिस दिया जा रहा है जिनका दिल्ली में कोई जमीन नहीं है। उनके मुताबिक दिल्ली में बहुत से लोग बाहर से आकर रहते हैं। उनकी गांव में थोड़ी बहुत जमीन है। उसे भी आधार बनाकर उन्हें नोटिस जारी किया जा रहा है। जबकि यह सिर्फ दिल्ली में जमीन होने पर ही लागू होना चाहिए। राशन डीलर जारी संघ का दावा है कि राजस्व विभाग से जारी आय प्रमाण पत्र को ही सिर्फ एक पात्रता ना मानी जाए क्योंकि मिलीभगत से गैर जरूरतमंद भी यह आय प्रमाण पत्र बनाकर राशन कार्ड बनवा सकते हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।