पारस पेट्रोफिल्स का शेयर शुक्रवार को अपर सर्किट में फंस गया। यह 20% के अपर सर्किट के साथ 2.70 रुपये पर पहुंच गया। यानी 3 रुपये से कम के शेयर ने गिरते बाजार में निवेशकों पर पैसों की बारिश कर दी। पिछले कुछ समय से इस शेयर में लगातार तेजी आ रही है। हालांकि लॉन्ग टर्म में यह शेयर निवेशकों के लिए फायदे का सौदा नहीं रहा है।
Stock Market Crash: शेयर मार्केट क्रैश… 15 मिनट में ₹4000000000000 स्वाहा, बजट से पहले तगड़ा झटका
एक महीने में 50% रिटर्न
यह एक महीने में निवेशकों को 50 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे चुका है। एक महीने पहले इसकी कीमत 1.79 रुपये थी। अब यह शेयर 2.70 रुपये पर आ गया है। ऐसे में इसका एक महीने का रिटर्न 50.84 फीसदी रहा। वहीं इस हफ्ते भी इसमें जबरदस्त उछाल आया है। पिछले 5 कारोबारी दिनों में इसने कबरी 63 फीसदी की छलांग लगाई है।
लॉन्ग टर्म में किया निराश
इस शेयर ने लॉन्ग टर्म में निवेशकों को निराश किया है। पिछले एक साल में इसमें 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। एक साल में यह शेयर 5.63% लुढ़क गया है। वहीं 5 साल में इसने निवेशकों को कुछ फायदा पहुंचाया है, लेकिन बहुत ज्यादा नहीं। 5 साल में इस शेयर का रिटर्न करीब 79% रहा है। हालांकि इन 5 सालों में यह जून 2024 को 4.49 रुपये पर पहुंच गया था। लेकिन बाद में इसमें गिरावट आ गई।
क्या करती है कंपनी?
यह कंपनी पहले नायलॉन और पॉलिएस्टर यार्न बनाती थी। साथ ही, वे कपड़े का व्यापार भी करती थी और टेक्सटाइल सेक्टर में कमीशन पर सेवाएं भी देती थी। लेकिन बाजार की खराब हालत के कारण कंपनी ने अपने सारे काम बंद कर दिए हैं। शेयरधारकों की मंजूरी के बाद, कंपनी अब अपने यार्न बनाने वाले कारखानों को बेचने जा रही है। अब कंपनी एक बड़ा बदलाव करने वाली है। यह कंपनी कंस्ट्रक्शन के काम में उतरने की सोच रही है। बीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक इसका मार्केट कैप 90.24 करोड़ रुपये है।
डिस्क्लेमर: इस विश्लेषण में दिए गए सुझाव व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, आज़ाद हिन्द के नहीं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि किसी भी निवेश का निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श कर लें। क्योंकि शेयर बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं।













