सुबह 10 बजे बीएसई सेंसेक्स 160.26 अंक यानी 0.19% तेजी के साथ 82,658.40 अंक पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स 54.45 अंक यानी 0.21% की तेजी के साथ 25,508.80 अंक पर था। इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 1236.11 अंक की गिरावट के साथ 82,498.14 अंक पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी भी 365 अंक फिसलकर 25,454.35 अंक पर आ गया था।
₹7 लाख करोड़ स्वाहा! शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 1236 अंक से अधिक लुढ़का, जान लीजिए वजह
किन शेयरों में रही तेजी
आज के ट्रेड में ओएनजीसी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, लार्सन एंड टुब्रो, टाइटन और कोल इंडिया में तेजी रही जबकि क्वालिटी वॉल्स, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और विप्रो में गिरावट आई है। निफ्टी आईटी इंडेक्स में 1.5% गिरावट रही। फार्मा और हेल्थकेयर के शेयरों पर भी बिकवाली का दबाव दिखा।जानकारों का कहना है कि अमेरिका-ईरान विवाद के कारण शेयर बाजार में गिरावट आई है। इससे कच्चे तेल की कीमत में भी तेजी आई है।
गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट रही। डाउ 267.50 अंक यानी 0.54% की गिरावट के साथ 49,395.20 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह S&P 500 में भी 19.42 अंक यानी 0.28% की गिरावट आई। टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैसडैक 0.31% गिरावट के साथ 22,682.70 अंक पर बंद हुआ। एशियाई बाजारों में भी आज गिरावट दिख रही है। जापान का Nikkei अंक की गिरावट पर था जबकि चीन के Shanghai Composite में 1% गिरावट आई है।













