• National
  • गुमराह करने का प्रयास; किसान नेताओं संग राहुल गांधी की मीटिंग पर क्या बोली बीजेपी

    नई दिल्ली: बजट सत्र के पहले चरण के आखिरी दिन नेता विपक्ष राहुल गांधी ने किसान संगठनों के कई नेताओं से मुलाकात की। किसान संगठनों के साथ मुलाकात के दौरान उन्होंने भारत-अमेरिका डील पर सवाल उठाए। वहीं अब इस मुलाकात पर बीजेपी का कहना है कि यह यह भारतीय किसानों को गुमराह करने का प्रयास


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 14, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: बजट सत्र के पहले चरण के आखिरी दिन नेता विपक्ष राहुल गांधी ने किसान संगठनों के कई नेताओं से मुलाकात की। किसान संगठनों के साथ मुलाकात के दौरान उन्होंने भारत-अमेरिका डील पर सवाल उठाए। वहीं अब इस मुलाकात पर बीजेपी का कहना है कि यह यह भारतीय किसानों को गुमराह करने का प्रयास है।

    लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी ने 17 प्रमुख किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात गुरुवार की थी। राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका समझौते का विरोध करने और किसानों के अधिकारों और आय की रक्षा के लिए देशव्यापी आंदोलन का आह्वान किया। राहुल गांधी के दावों को फर्जी और मनगढ़ंत बताते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह मुलाकात मेहनती अन्नदाताओं को भ्रमित करने और सरकार की आर्थिक नीति के खिलाफ भावना भड़काने के उद्देश्य से की गई थी।

    उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने एक बार फिर सुनियोजित, पूरी तरह से बनावटी और झूठी कहानी गढ़ी है। गोयल ने X पर एक वीडियो पोस्ट में कहा कि मैं राहुल जी के ढोंग का पर्दाफाश करना चाहता हूं और उन्हें और उनके दोस्तों को हमारे भोले-भाले, मेहनती अन्नदाताओं को गुमराह करने के लिए बेनकाब करना चाहता हूं, जिनके हितों की रक्षा मोदी सरकार ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में पूरी तरह से की है।

    वहीं राहुल गांधी ने शनिवार एक बार फिर भारत-अमेरिका डील को लेकर सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि दूरदर्शी और राष्ट्रहित में सोचने वाली कोई सरकार अमेरिका के साथ ऐसा व्यापार समझौता करती जो कपास किसानों और कपड़ा निर्यात दोनों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करता, लेकिन मोदी सरकार ने इसके बिल्कुल उलट किया। उन्होंने यह दावा भी किया कि सरकार ने व्यापार समझौते के इन पहलुओं को छिपाया भी है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।