• Entertainment
  • गुस्से में लाल अमिताभ के पोस्ट पर बोले फैन- शाबाश! अब इसी साहस के साथ उनके सामने भी ये बात कह दीजिए

    शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जब अमिताभ बच्चन की मौजूद X (पूर्व में ट्विटर) पर न दिखे। अमिताभ यूं तो अक्सर क्रिप्टिक पोस्ट किया करते हैं जो यूजर्स के लिए हमेशा ही एक पहेली से कम नहीं होता। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है लेकिन इस पोस्ट में गुस्सा भी


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 19, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जब अमिताभ बच्चन की मौजूद X (पूर्व में ट्विटर) पर न दिखे। अमिताभ यूं तो अक्सर क्रिप्टिक पोस्ट किया करते हैं जो यूजर्स के लिए हमेशा ही एक पहेली से कम नहीं होता। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है लेकिन इस पोस्ट में गुस्सा भी साफ नजर आ रहा है। बॉलीवुड में तमाम ऐ से सिलेब्रिटीज हैं जो सही हो या गलत लेकिन अपनी बातें दिल खोलकर सबके सामने रखा करते हैं। वहीं इस मायने में अमिताभ का अंदाज जरा अलग है।

    बिग ने एक दिलचस्प पोस्ट शेयर किया है और अब लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा लिखा क्यों। उन्होंने कुछ घंटे पहले किए पोस्ट में केवल एक शब्द लिखा है।

    अमिताभ ने लिखा- चुप

    अमिताभ ने अपना ट्वीट नंबर शेयर करते हुए लिखा, T 5661(i) – CHUUUUUUPPPP!!!!’ इसी के साथ उन्होंने गुस्से वाली इमोजी भी शेयर की है। बस फिर क्या था, लोग उनके कॉमेंट बॉक्स में कूद पड़े। एक ने पूछा- सर, क्या हुआ? किस बात पर गुस्सा हैं? वहीं कुछ ने एक बार से मजाकिया अंदाज में जया बच्चन को घसीट लिया है।

    एक और यूजर ने लिखा- अगर अमिताभ चुप कह रहे हैं तो सिर्फ एक शब्द नहीं

    एक यूजर ने अमिताभ से कहा, ‘सर, चलिए अपना गुस्सा यहीं निकालते हैं। एक अन्य ने कहा- मेरे गांव में एक कहावत है। बुढ़ापे में इंसान का बच्चों जैसा दिमाग हो जाता है। एक और यूजर ने लिखा- अगर अमिताभ बच्चन चुप कह रहे हैं तो सिर्फ एक शब्द नहीं, वो एरा, एटिट्यूड और अथॉरिटी बन जाता है। एक और फैन ने कहा- शाबाश! अब इसी साहस के साथ उनके सामने भी ये बात कहिए।

    एक ने कहा- जया जी बक्श दीजिए अमित जी को

    एक अन्य यूजर ने लिखा- सर, आपको बोलते रहना चाहिए, उम्मीद है आप कभी चुप नहीं रहेंगे! एक ट्विटर यूजर ने कहा- अमिताभ सर अपना गुस्सा यहां निकलते हुए क्यों जया के आगे कोई नहीं बोल सकता। वहीं किसी ने कहा- जया जी बक्श दीजिए अमिताभ सर को। एक ने लिखा- जया जी कह रही होगीं- हांय!

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।