• Technology
  • गैजेट्स न्‍यूज 23 फरवरी: Xiaomi 17 इस द‍िन होगा भारत में लॉन्‍च, MWC में आएगा Honor Robot फोन

    Latest Gadgets News Today: शाओमी, 28 फरवरी को ग्‍लोबली और भारत में अपनी नई स्‍मार्टफोन सीरीज Xiaomi 17 को पेश करेगी। इसके साथ ही Xiaomi Pad 8 को भी लॉन्‍च किया जाएगा। नई स्‍मार्टफोन सीरीज में लाइका ब्रैंडिंग वाले कैमरा होंगे। वहीं, मार्च की शुरुआत में ऐपल एक के बाद एक 5 गैजेट लॉन्‍च करके


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 23, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Latest Gadgets News Today: शाओमी, 28 फरवरी को ग्‍लोबली और भारत में अपनी नई स्‍मार्टफोन सीरीज Xiaomi 17 को पेश करेगी। इसके साथ ही Xiaomi Pad 8 को भी लॉन्‍च किया जाएगा। नई स्‍मार्टफोन सीरीज में लाइका ब्रैंडिंग वाले कैमरा होंगे। वहीं, मार्च की शुरुआत में ऐपल एक के बाद एक 5 गैजेट लॉन्‍च करके हलचल मचाने वाली है। इनमें सबसे खास रहेगा iphone 17e। मोटोरोला की तरफ से motorola edge 70 fusion स्‍मार्टफोन को जल्‍द भारत में लाया जा रहा है, जबकि मोबाइल वर्ल्‍ड कांग्रेस यानी MWC 2026 में ऑनर अपना नया रोबोट फोन लेकर आने वाली है। सभी खबरों को विस्‍तार से जानते हैं।

    Xiaomi 17 सीरीज होगी 28 फरवरी को लॉन्‍च

    Xiaomi 17 सीरीज को 28 फरवरी को ग्‍लोबली लॉन्‍च किया जाएगा। यह फोन चीन में पिछले साल लॉन्‍च हो गया था। अब इसे दुनिया के अन्‍य देशों के साथ ही भारत में भी लाया जाने वाला है। इसी के साथ कंपनी अपना नया टैबलेट शाओमी पैड 8 (Xiaomi Pad 8) भी पेश करने जा रही है। Xiaomi 17 सीरीज की सबसे खास बात इसके लाइका ब्रैंडिंग वाले कैमरा होंगे। आज़ाद हिन्द टेक ने पिछले साल इन स्‍मार्टफोन्‍स को एक्‍सपीरियंस किया था। इनकी कैमरा खूबी कमाल की है।

    5 गैजेट लॉन्‍च करके मार्च में चौंकाएगी ऐपल?

    ऐपल अगले महीने मार्च की शुरुआत में ही कम से कम 5 प्रोडक्‍ट्स पेश कर सकती है। ब्‍लूमबर्ग के मार्क गुरमन के अनुसार, 2 मार्च से 4 मार्च के बीच नए मैकबुक्‍स, आईपैड और आईफाेन काे पेश किया जा सकता है। सबसे अधिक इंतजार iphone 17e के लिए होने वाला है। कंपनी iphone 16e के सक्‍सेसर के रूप में इसे लेकर आएगी जो 55 से 90 हजार रुपये की प्राइस कैटिगरी में दस्‍तक दे सकता है। बताया जा रहा है कि इन लॉन्‍च के लिए कोई लाइव स्‍ट्रीम नहीं किया जाएगा। कंपनी अपनी वेबसाइट पर प्रोडक्‍ट्स को लिस्‍ट और पेश करेगी।

    motorola edge 70 fusion की लॉन्चिंग जल्‍द

    motorola edge 70 fusion बहुत जल्‍द भारत में लॉन्‍च होने जा रहा है। कंपनी ने तीन कलर्स भी कन्‍फर्म किए हैं। दावा है कि यह दुनिया का पहला 50MP Sony LYT-710 कैमरा सेंसर स्‍मार्टफोन होगा। इसमें 32 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया जाएगा। कहा जा रहा है कि motorola edge 70 fusion में 144 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट वाला 1.5K क्‍वाड कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। यह 7 हजार एमएएच बैटरी के साथ आएगा और सिर्फ 7.99mm स्‍ल‍िम होगा। फोन में स्‍नैपड्रैगन 7एस जेन 3 चिपसेट दिया जा सकता है। इसे फ्लिपकार्ट और मोटोरोला की वेबसाइट के अलावा ऑफलाइन भी सेल किया जाएगा।

    MWC 2026 में हटेगा Honor के Robot फाेन से पर्दा

    स्‍मार्टफोन ब्रैंड ऑनर की तरफ से मोबाइल वर्ल्‍ड कांग्रेस (MWC 2026) में कई बड़े ऐलान किए जा सकते हैं। सबसे ज्‍यादा चर्चा में रहे ऑनर रोबोट फोन (HONOR Robot Phone) को भी पेश किया जा सकता है। इसे रोबोट फोन इसलिए कहा जा रहा है क्‍योंकि फोन के अंदर से रोबोट जैसे गिम्‍बल निकलता है जिससे फोटोग्राफी की जाती है। इस फोन के साथ-साथ कंपनी अपना पहला ह्यूमनॉइड रोबोट भी मोबाइल वर्ल्‍ड कांग्रेस में दिखा सकती है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।